आईसीसी टी20 रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, पहले और दूसरे नंबर के बीच मामूली फासला
आईसीसी टी20 रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, पहले और दूसरे नंबर के बीच मामूली फासला
आईसीसी की ओर टी20 विश्व कप 2026 के बीच एक बार फिर से टी20 की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें अभी भी अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर तो हैं, लेकिन अब उनके और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच फासला काफी कम रह गया है। ईशान किशन छलांग मारकर नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
Published : Feb 25, 2026 11:35 pm IST, Updated : Feb 25, 2026 11:35 pm IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी की ओर टी20 विश्व कप 2026 के बीच एक बार फिर से टी20 की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें अभी भी अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर तो हैं, लेकिन अब उनके और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच फासला काफी कम रह गया है। ईशान किशन छलांग मारकर नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
2/6Image Source : pti
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में इस वक्त भारत के अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा की रेटिंग अभी 877 की चल रही है। हालांकि पहले से तो ये काफी कम हो गई है, लेकिन फिर भी उनकी कुर्सी नहीं गई है। टी20 विश्व कप में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है, देखना है कि वो कब आती है।
3/6Image Source : AP
इंग्लैंड के फिल साल्ट आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग अभी 815 की चल रही है। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच केवल 62 रेटिंगा की ही अंतर रह गया है। जो कभी भी पट सकता है। इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यानी फिल साल्ट के दो और मैच अभी से पक्के हैं।
4/6Image Source : AP
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान इस बीच छलांग मारकर अब तीसरे नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में उनकी रेटिंग 810 की चल रही है। जो उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। उन्होंने एक शतक भी लगाया था, जिसका फायदा उन्हें मिल रहा है। पाकिस्तानी टीम अभी तक टूर्नामेंट से बाहर तो नहीं हुई है, लेकिन उसके आगे जाने की संभावना काफी कम है।
5/6Image Source : ap
श्रीलंका के पथुम निसंका आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 4 पर हैं। इस बार उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। इसलिए उनकी रेटिंग 789 की है। श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड से हारकर टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है, लेकिन उसका पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच बाकी है।
6/6Image Source : pti
भारत के ईशान किशन तीन स्थानों की छलांग मारकर अब सीधे नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। ईशान की रेटिंग अब आईसीसी टी20 रैंकिंग में 742 की हो गई है। अभी भारत को सुपर 8 में पहले जिम्बाब्वे से भिड़ना है और उसके बाद वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा। इसमें ईशान से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। देखना होगा कि वे कैसा खेल दिखाते हैं।