भारत को अक्सर विश्व की मधुमेह राजधानी भी कहा जाता है। डायबिटीज के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ जाता है, तो आपको अपने डाइट प्लान में औषधीय गुणों से भरपूर इस जूस को जरूर शामिल करना चाहिए। योगगुरू स्वामी रामदेव के मुताबिक इस जूस को सही मात्रा में और सही तरीके से डाइट प्लान का हिस्सा बनाइए और ब्लड शुगर लेवल पर नेचुरली काबू पाइए।
टमाटर-करेले-खीरे का जूस- अगर आप रेगुलरली टमाटर, करेले और खीरे के जूस को पीना शुरू कर देते हैं, तो इस जूस में मौजूद तत्व खून में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं यानी इस जूस को पीकर आप डायबिटीज को नेचुरली मैनेज कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
कंट्रोल करे डायबिटीज- जो लोग ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाना चाहते हैं, उनके लिए टमाटर, करेले और खीरे का जूस वरदान साबित हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक डायबिटीज पेशेंट्स को इस जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी इस जूस को पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो भी टमाटर, करेले और खीरे के जूस को पीना शुरू कर सकते हैं।
मिलेंगे फायदे ही फायदे- क्या आप जानते हैं कि टमाटर, करेले और खीरे का जूस आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कब्ज समेत पेट से जुड़ी दूसरी समस्याओं से राहत पाने के लिए इस जूस को पीना शुरू किया जा सकता है। कुल मिलाकर सही मात्रा में और सही तरीके से टमाटर, करेले और खीरे के जूस को पिया जाए, तो आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधारा जा सकता है।
| ये भी पढ़ें: |
|
रोज सुबह खाली पेट पिएं काली चाय, ब्लैक टी पीने से सेहत पर क्या-क्या असर पड़ सकते हैं? |
|
पानी में मिला लीजिए काले रंग के बीज, रोज पीना कर दीजिए शुरू, महीने भर में सुधर जाएगी सेहत |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
संपादक की पसंद