1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट्स ब्रेकफास्ट में क्या-क्या खा सकते हैं? फायदेमंद साबित होंगे फाइबर-प्रोटीन से भरपूर सुपर फूड्स

डायबिटीज पेशेंट्स ब्रेकफास्ट में क्या-क्या खा सकते हैं? फायदेमंद साबित होंगे फाइबर-प्रोटीन से भरपूर सुपर फूड्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 25, 2026 04:45 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 04:51 pm IST

Breakfast options for diabetes patients: क्या आप भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का शिकार हैं? अगर हां, तो आपको अपने ब्रेकफास्ट में कुछ सुपर फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए।

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए ब्रेकफास्ट- India TV Hindi
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए ब्रेकफास्ट Image Source : FREEPIK

डायबिटीज के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को डाइट प्लान पर खास ध्यान देने की सलाह देते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको अपने ब्रेकफास्ट में क्या-क्या शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि जब हमने ये सवाल नोएडा में स्थित मेट्रो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की डायटीशियन डॉक्टर अनामिका यादव से पूछा, तो उन्होंने इसके जवाब में क्या कहा...

गौर करने वाली बात- डायबिटीज पेशेंट्स यानी मधुमेह रोगियों को सुबह के समय कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाने-पीने की चीजें रक्त शर्करा के स्तर में अचानक वृद्धि को रोकने में कारगर साबित हो सकती हैं। आइए डायबिटीज पेशेंट्स की सेहत के लिए फायदेमंद कुछ ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स के बारे में जानते हैं।

डायटीशियन की सलाह- डायटीशियन डॉक्टर अनामिका यादव ने बताया कि डायबिटीज पेशेंट्स के लिए वेजिटेबल ओट्स या फिर दलिया का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर मूंग दाल के चीले को भी ब्रेकफास्ट में शामिल किया जा सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स को सुबह-सुबह 4-5 भीगे हुए बादाम और एक अखरोट को भी कंज्यूम करना चाहिए। अगर आप चाहें, तो बॉइल्ड एग वाइट या फिर सब्जियों के साथ एग वाइट का ओमलेट भी खा सकते हैं।

फायदेमंद ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स- स्किम्ड मिल्क और चिया सीड्स युक्त ग्रीक योगर्ट भी एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके साथ आप एवोकाडो मल्टीग्रेन/होल ग्रेन टोस्ट को भी ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको डायबिटीज है, तो ब्रेकफास्ट में प्रोटीन एड करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा डायबिटीज पेशेंट्स को सफेद ब्रेड, मीठे अनाज, फ्रूट जूस, मीठी चाय/कॉफी और रिफाइन्ड फ्लोर आइटम्स का सेवन करने से बचना चाहिए वरना सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।