क्या आपको भी खाने के साथ अचार खाना पसंद है? आज हम आपको मिक्स अचार बनाने के आसान तरीके के बारे में बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिक्स अचार बनाने के लिए 250 ग्राम गाजर, 250 ग्राम मूली, 250 ग्राम गोभी, 250 ग्राम हरी मिर्च, स्वाद के हिसाब से नमक, एक चम्मच पिसी हुई राई, एक चम्मच मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, हाफ बड़ी चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच अमचूर पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला पाउडर, चुटकी भर हींग, हाफ चम्मच जीरा, तेल, एक तेज पत्ता, 2 लौंग और एक नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- गाजर और मूली को छीलकर धो लीजिए। गोभी और हरी मिर्च को भी अच्छी तरह से धो लीजिए।
दूसरा स्टेप- अब सभी सब्जियों को तौलिए में रख दीजिए जिससे सब्जियां सूख जाएं।
तीसरा स्टेप- इसके बाद गाजर, मूली और हरी मिर्च को लंबाई में काट लीजिए। गोभी के भी एक-एक टुकड़े को अलग-अलग करके रख लीजिए।
चौथा स्टेप- अब कड़ाही में तेल गर्म कर हींग और जीरे को भून लीजिए। अब इसी कड़ाही में सारी सब्जियों और मसालों को एड कर अच्छी तरह से मिला लीजिए।
पांचवां स्टेप- इसके बाद कड़ाही में लौंग और तेज पत्ता डालकर, पूरे मिक्सचर को लगभग 5 मिनट तक पका लीजिए।
छठा स्टेप- अब इस मिश्रण में राई मिला लीजिए। आपको गैस बंद कर इस मिक्सचर को लगभग 5 घंटे के लिए ढककर रख देना है।
सातवां स्टेप- इसके बाद अचार में नींबू का रस मिला लीजिए। अगर आप चाहें, तो अचार में एक स्पून चीनी भी मिला सकते हैं।
आपका मिक्स अचार सर्व करने के लिए तैयार है। आप इस चटपटे मिक्स अचार को रोटी, पराठे या फिर खाने की किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को मिक्स अचार का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा।