1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. Pics: पीएम मोदी ने कुछ इस तरह मनाया रक्षाबंधन, बच्चों को दुलारा, महिलाओं से बंधवाई राखी

Pics: पीएम मोदी ने कुछ इस तरह मनाया रक्षाबंधन, बच्चों को दुलारा, महिलाओं से बंधवाई राखी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज के सदस्यों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी।

Written By: Mangal Yadav
Published : Aug 09, 2025 02:22 pm IST,  Updated : Aug 09, 2025 02:27 pm IST
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया, जहां स्कूली बच्चों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी।
1/9 Image Source : PTI
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया, जहां स्कूली बच्चों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी।
पीएम मोदी को राखी बांधने के लिए कई स्कूलों से छात्राएं आईं। इस दौरान पीएम मोदी ने छोटी बच्चियों के साथ हंसी मजाक भी करते दिखे।
2/9 Image Source : PTI
पीएम मोदी को राखी बांधने के लिए कई स्कूलों से छात्राएं आईं। इस दौरान पीएम मोदी ने छोटी बच्चियों के साथ हंसी मजाक भी करते दिखे।
पीएम मोदी ने राखी बांधने आई छोटी बच्चियों को गले लगाकर प्यार और दुलार किया। प्रधानमंत्री ने स्कूल छात्रों से राखी बंधवाने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
3/9 Image Source : PTI
पीएम मोदी ने राखी बांधने आई छोटी बच्चियों को गले लगाकर प्यार और दुलार किया। प्रधानमंत्री ने स्कूल छात्रों से राखी बंधवाने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
राखी बांधने आई छात्राओं से प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत की और उनका हालचाल भी जाना। इस दौरान स्कूल की शिक्षिकाएं भी मौके पर मौजूद रहीं।
4/9 Image Source : PTI
राखी बांधने आई छात्राओं से प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत की और उनका हालचाल भी जाना। इस दौरान स्कूल की शिक्षिकाएं भी मौके पर मौजूद रहीं।
प्रधानमंत्री मोदी से स्कूली बच्चों ने संवाद भी किया। तस्वीर में दिख रही बच्ची पीएम मोदी से कुछ कहते हुए दिख रही है।
5/9 Image Source : PTI
प्रधानमंत्री मोदी से स्कूली बच्चों ने संवाद भी किया। तस्वीर में दिख रही बच्ची पीएम मोदी से कुछ कहते हुए दिख रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर रक्षा बंधन 2025 का त्यौहार मनाकर इस त्यौहार को यादगार बनाया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं और बच्चे एकत्रित हुए, जिन्होंने प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में प्रधानमंत्री को राखी बांधी।
6/9 Image Source : PTI

प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा बंधन पर देश के लोगों को बधाई भी दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं।
7/9 Image Source : PTI
प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा बंधन पर देश के लोगों को बधाई भी दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहनों का त्योहार है। जिसमें एकता, प्रेम और आपसी सम्मान की भावना झलकती है।
8/9 Image Source : PTI
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहनों का त्योहार है। जिसमें एकता, प्रेम और आपसी सम्मान की भावना झलकती है।
आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज की महिला सदस्यों ने भी पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी। बता दें कि हिंदू श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है। राखी बांधना बहन द्वारा अपने भाई की सलामती की प्रार्थना का प्रतीक है, जबकि भाई हर परिस्थिति में उसकी रक्षा करने का वचन देता है।
9/9 Image Source : PTI

Advertisement