1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. AC कोच का टिकट होने पर भी ट्रेन में नहीं चढ़ पाया शख्स, अपने बुरे अनुभव को डिटेल में बताया, आइए जानते हैं

AC कोच का टिकट होने पर भी ट्रेन में नहीं चढ़ पाया शख्स, अपने बुरे अनुभव को डिटेल में बताया, आइए जानते हैं

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 16, 2026 10:34 am IST,  Updated : Jun 16, 2026 10:35 am IST

एक शख्स ने AC 2 टियर का टिकट लिया था। उसका टिकट कन्फर्म था मगर फिर भी वो अपने परिवार के साथ ट्रेन में नहीं चढ़ पाया। उसने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में सब कुछ बताया है। आइए आपको भी बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RAAAHULPANDEY

आज भी एक बड़ी आबादी ऐसी है जो ट्रेन से सफर करना पसंद करती है। कुछ लोग स्लीपर कोच का टिकट लेते हैं तो कुछ लोग AC कोच का टिकट लेकर सफर करते हैं। यह बात तो अपने-अपने बजट पर निर्भर करता है। अब आप जरा सोचिए कि आपने अपने परिवार के साथ कहीं जाने के लिए एक ट्रेन में AC का टिकट लिया हुआ है। आपके पास कन्फर्म टिकट है मगर फिर भी आप ट्रेन में चढ़ नहीं पाएं तो आपको कैसा लगेगा? एक शख्स के साथ बिल्कुल ऐसा ही हुआ है। उसने एक पोस्ट में सब कुछ बताया है। आइए आपको बताते हैं कि उस शख्स ने क्या बताया है।

पोस्ट में शख्स ने क्या लिखा है?

एक्स प्लेटफॉर्म पर राहुल कुमार पांडे नाम के शख्स ने अपने अकाउंट @raaahulpandey से एक पोस्ट किया है और उसमें अपने बुरे अनुभव के बारे में बताया है। उसने लिखा है, 'पाटलिपुत्र जंक्शन पर ट्रेन नंबर 12488 सीमांचल एक्सप्रेस में बहुत बुरा अनुभव हुआ। AC 2 टियर (इस ट्रेन की सबसे अच्छी क्लास) का कन्फर्म टिकट होने के बावजूद, मैं और मेरा परिवार ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। सैकड़ों छात्रों ने दरवाजों पर कब्जा कर रखा था, A2 कोच के दरवाज़े नहीं खोले गए और प्लेटफ़ॉर्म पर पूरी तरह अफरा-तफरी मची हुई थी।' शख्स ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हम अपने 1 साल के बच्चे के साथ यात्रा कर रहे थे, जो इस पूरी परेशानी के दौरान रोता रहा। हालात साफ तौर पर बेकाबू होने के बावजूद RPF या रेलवे स्टाफ़ की तरफ से कोई असरदार मदद नहीं मिली। कन्फर्म AC टिकट के लिए पैसे देने का क्या फायदा अगर यात्री अपने कोच में घुस भी न सकें? साथ में दिए गए वीडियो में दिख रहा है कि यात्रियों को किन हालात का सामना करना पड़ा। समय पर स्टेशन पहुंचने के बावजूद हमारी यात्रा छूट गई। हम अधिकारियों से पूरे रिफंड और ज़िम्मेदारी तय करने की मांग करते हैं।

यहां देखें शख्स का बनाया वीडियो

नए पोस्ट में शख्स ने क्या बताया?

आपको बता दें कि उसी पोस्ट के नीचे एक और पोस्ट किया है जिसमें शख्स ने अपडेट दिया है। उस पोस्ट में लिखा है, 'रेलवे की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है, यहां तक कि इस घटना के बारे में एक भी फोन कॉल नहीं आया है। इस बीच, मैंने TDR फाइल किया है और CPGRAMS के जरिए शिकायत भी दर्ज कराई है। अब मैं बस इंतजार कर सकता हूं और देख सकता हूं कि रिफंड मिलता है या नहीं। मेरे और मेरे परिवार को जो परेशानी, असुविधा और मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उसे तो छोड़ ही दीजिए, इस समय तो सही रिफंड मिलना भी किस्मत पर निर्भर करता हुआ लग रहा है। सच कहूं तो, यह अनुभव बहुत निराशाजनक रहा।'

यहां देखें शख्स का पोस्ट

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Royal Enfield बाइक के एयर फिल्टर में बैठा था कोबरा, बाहर निकालने पर मचा हड़कंप, सामने आया VIDEO

नींद के चक्कर में चचा को हुआ करोड़ों का नुकसान, वायरल Video जरा आप भी देखिए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।