1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. धूरंधर-2 का गाना गाकर इस आदमी ने मचाई धूम, Video को लाखों लोगों ने किया लाइक

धूरंधर-2 का गाना गाकर इस आदमी ने मचाई धूम, Video को लाखों लोगों ने किया लाइक

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2026 10:04 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 10:04 pm IST

एक शख्स ने 'जान से गुजरते हैं' गाना गाया और उसकी आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और जमकर लाइक्स भी मिले हैं। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/VIKASKUMARMUSIC_

हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है और ऐसे टैलेंटेंड लोगों का टैलेंट देखने का सबसे बढ़िया प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया बन गया है क्योंकि अब तो हर हाथ में फोन है और लोग सोशल मीडिया का भी यूज करते हैं तो कई सारे लोग जिन्हें अपना कोई टैलेंट दिखाना होता है, वो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब अगर उस शख्स के अंदर वाकई कोई टैलेंट है तो भी सोशल मीडिया की जनता उसके टैलेंट का पूरा सम्मान करते हैं और वीडियो को इतने लाइक्स मिलते हैं कि वो वायरल हो ही जाता है। आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें किसी न किसी का टैलेंट देखने को मिला ही होगा और अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

शख्स ने दिखाया अपना टैलेंट

कोई आदमी एक्टिंग बहुत अच्छा करता है तो कोई डांस कमाल का करता है है तो वहीं कुछ लोग गाने में माहिर होते हैं और अभी एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स पुलिस की वर्दी में खड़ा है। वो कहीं एक्टिंग करने गया होगा क्योंकि बायो में सिंगर और राइटर लिखा हुआ है। अब उसने अपने फ्री टाइम में 'धुरंधर-2' का में यूज हुआ गाना 'जान से गुजरते हैं' गाते हुए वीडियो बनाता है और वायरल हो जाता है। उसकी आवाज बहुत ही मधुर है और वो बहुत ही शानदार गाता है। इसी कारण तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आप जब उसकी आवाज को सुनेंगे तो आप भी वीडियो लाइक करेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर vikaskumarmusic_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 लाख लोगों ने लाइक किया है और 11.7 मिलियन लोगों ने वीडियो देखा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने तारीफ भी की है। एक यूजर ने लिखा- कमाल की आवाज है। दूसरे यूजर ने लिखा- कमाल है सर। तीसरे यूजर ने लिखा- सलाम है सर, क्या आवाज है। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत खूब। पांचवें यूजर ने लिखा- कहना क्या चाहते हो, यह लिप सिंक नहीं है, वाह।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की ने AI की मदद से फोटो को Video में बदलवाया, रिजल्ट देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।