सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां हर दिन कुछ न कुछ अतरंगी और अनोखा देखने को मिल जाता है। हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से जो सबसे हटके होता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे जिसने आपका ध्यान अच्छे से खींचा होगा और आपको अब तक याद भी होगा। अब उस लिस्ट में एक नया वीडियो जोड़ने का समय आ गया है। अभी एक नया वीडियो हम लेकर आए हैं जो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो बारिश के दौरान का है। वीडियो में नजर आता है कि बारिश हो रही है और इसी बारिश के बीच में एक आदमी अतरंगी डांस करते हुए नजर आ रहा है। वो एक समय पर बस एक पैर पर खड़ा नजर आता है। इस दौरान दोनों हाथ और दूसरा पैर हवा में और कमर के ऊपर का हिस्सा नीचे आधा झुका हुआ है। अब वो एक बार दाहिने पैर पर खड़ा होता तो अगली बार बाएं पैर पर खड़ा होता है और जब वो ऐसा फ्लो में करता है तो देखकर काफी अनोखा और अच्छा सा लगता है। हर कोई ऐसा नहीं कर सकता है और यही वो कारण है कि इसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @itssurajprakash नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बारिश की फुहार और पानी के बीच युवक का यह डांस है बेहद शानदार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा भी है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये तो बारिश आने पर मेढक की तरह उछल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- कैसे भी किया हो पर जबरदस्त है। तीसरे यूजर ने लिखा- बरसात के पानी में भाई का डांस अच्छा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
हर चीज का जुगाड़ है हमारे देश के लोगों के पास, अब आप इसी Video को देख लीजिए
सामान डिलीवर करने के बाद डिलीवरी बॉय ने की चोरी, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला