1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना, वायरल Video देखकर पता चल जाएगा कारण

सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना, वायरल Video देखकर पता चल जाएगा कारण

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2026 08:18 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 08:18 pm IST

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जिसमें कुछ जानकारी पता चल जाती है और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लाखों लोगों ने लाइक भी किया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/COP_MOHIT_GURJAR

सोशल मीडिया बड़े ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। यहां एक तरफ जहां हर दिन हंसी-मजाक के और अतरंगी हरकतों के वीडियो वायरल होते हैं और उन्हें देखकर लोग अपना मनोरंजन भी करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई सारे लोग ऐसे वीडियो भी बनाते हैं जिसमें कमाल की जानकारी होती है और वो जानकर लोगों की नॉलेज भी बढ़ती है और वो सचेत भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे और कई सारे वीडियो आपके काम भी आए होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको जरूर देखना चाहिए और यह जानना चाहिए कि उसमें क्या बताया गया है। आइए फिर आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या बताया है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो लोग पुलिस की वर्दी में नजर आते हैं और उसमें से एक शख्स जमीन पर पड़े नोट को उठाकर बोलता है कि वो एक नए स्कैम के बारे में बताएगा। इसके बाद वो वीडियो में बताता है कि अगर किसी को किसी सुनसान रास्ते पर जमीन पर गिरा हुआ नोट मिले तो उसे न उठाए। इसके बाद वो इसके पीछे का कारण बताता है। दरअसल ऐसे नोट जब उठाएंगे तो वो चिपचिपा महसूस होगा और इंसान की आदत है कि जब कुछ चिपचिपा दिखेगा तो हम उसे सूंघकर देखेंगे। अब उसे सूंघते ही इंसान बेहोश हो जाएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर cop_mohit_gurjar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.2 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट करते हुए शख्स को धन्यवाद कहा है। इसके अलावी भी कुछ कमेंट्स देखने को मिले। एक शख्स ने लिखा- कल 50 रुपए का नोट मिला था, बिना सूंघे कुली ले लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे मिला था भाई, मैंने तो पनीर लवाबदार खा लिया उसका। तीसरे यूजर ने लिखा- पैसा कोई नहीं छोड़ेगा, सब उठा लेंगे, पक्का।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या आप कर सकते हैं ऐसा अतरंगी डांस? अभी Video हो रहा है काफी वायरल

असली PUBG इधर खेला जा रहा है! अनोखा खेल खेलते लड़कों का Video हुआ वायरल, आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।