1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. असली PUBG इधर खेला जा रहा है! अनोखा खेल खेलते लड़कों का Video हुआ वायरल, आप भी देखिए

असली PUBG इधर खेला जा रहा है! अनोखा खेल खेलते लड़कों का Video हुआ वायरल, आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2026 06:08 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 06:08 pm IST

अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आपको एक नया गेम देखने को मिलेगा जो कुछ लड़के आपस में खेल रहे हैं। आइए आपको भी उस गेम के बारे में बताते हैं जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@KALIYUG_WALE

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है और लोग कभी भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन तरह-तरह के कई सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं जिसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे हटके होती हैं या इंटरनेट पर पहली बार नजर आती हैं या फिर नॉर्मल होने के बाद भी लोगों का ध्यान खीच लें। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे जिसने आपका ध्यान काफी तेजी से खींचा होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आजकल सोशल मीडिया पर अतरंगी और अलग-अलग खेल के वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग खुद से अतरंगी खेल बना रहे हैं और अपने भाई-बहनों या फिर दोस्तों के साथ खेलते हुए उसका वीडियो बनाकर बाद में उसे पोस्ट कर दे रहे हैं। ऐसा ही एक अतरंगी खेल खेलते हुए लड़कों का वीडियो नजर आया। वायरल वीडियो में दिखता है कि एक कमरे में दो ग्रुप में लड़के खड़े हैं। दोनों के पास एक-एक गद्दा है जो उनकी शील्ड है। अब दोनों ग्रुप एक दूसरे पर चप्पल से हमला कर रहे हैं और खुद को उस गद्दे से बचा रहे हैं। ऐसा खेल मैंने तो पहली बार देखा और शायद आपने भी नहीं देखा होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kaliyug_wale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'असली PUBG इधर खेला जा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। अब यह खेल किसने बनाया, यह तो नहीं पता मगर अतरंगी होने के कारण वीडियो वायरल हो गया जिसे देखकर एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ये कौन सा स्टाइल है।'

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हर चीज का जुगाड़ है हमारे देश के लोगों के पास, अब आप इसी Video को देख लीजिए

सामान डिलीवर करने के बाद डिलीवरी बॉय ने की चोरी, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।