हर इंसान 2-3 दिन में एक बार या फिर हफ्ते में एक बार बाहर का कुछ खा ही लेता है। कुछ लोगों को बाहर की अलग-अलग चीजें बहुत पसंद होती हैं तो वहीं कुछ लोग अपने रेगलुर मील से बोर होकर बाहर का कुछ खा लेते हैं लेकिन जब सोशल मीडिया पर कोई वीडियो वायरल होता है जिसमें दिखता है कि जो चीज हम लोग बाहर खाते हैं या फिर बाहर से खरीदकर लाते हैं, वो कैसे बनता है तो फिर अधिकतर लोग यही कहते हैं कि अब से मैं यह नहीं खाऊंगा। सोशल मीडिया पर पेठा, मोमोज, नमकीन आदी के कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें दिखा है कि उन्हें कितनी गंदगी से बनाया जाता है। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें जूस बनता हुआ नजर आ रहा है। दो महिलाएं शायद आम का जूस बना रही हैं मगर उसका तरीका देखने के बाद तो हर कोई हैरान हो जाएगा। वीडियो में दिखता है कि जहां जूस बन रहा है, वहीं पर महिला नंगे पाव खड़ी है और ऐसा लग रहा है जैसे कोई मिट्टी में या फिर कीचड़ में खड़ा होता है। एक महिला ने हाथ में जो ग्लब्स पहना हुआ मगर पैर के लिए कुछ नहीं और वहीं बीच में खड़ी है। अब ये जूस बनकर कहां जाएगा, यह तो नहीं पता मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है और उसे देखने के बाद शायद आप भी बाहर की लोकल जूस पर कभी भरोसा नहीं करेंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Jimmyy__02 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'स्वाद के पीछे भागने से पहले एक बार ये भी देखिए कि आपकी पसंदीदा ड्रिंक किन हालात में तैयार हो रही है, सोचने पर मजबूर कर देगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत गंदगी से बना रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- यह सब देखने के बाद भी लोग कोल्ड ड्रिंक पीना बंद नहीं करेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे बाबा रे, छी। चौथे यूजर ने लिखा- हम लोग जानवर से भी ज्यादा खराब खाना खाते हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शख्स ने की ऐसी बेईमानी जो आपको भी हैरान कर देगा, Video हो रहा है वायरल
शख्स ने ऐसा क्या किया जो Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया