आज के समय में तो लगभग हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ अतरंगी, अनोखा, तारीफ के काबिल या फिर कुछ गलत होते हुए नजर आता है, वो तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे वीडियो देखते ही होंगे क्योंकि यह सब खूब वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह देखने को मिला कि लोग कैसे-कैसे बेईमानी कर लेते हैं। आइए फिर आपको भी बताते हैं कि शख्स ने कैसे बेईमानी की।
शख्स ने कैसे बेईमानी की?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो 13 सेकंड का है। अब उसमें नजर आता है कि एक जगह पर वजन करने वाली मशीन रखी हुई है और तीन लोग एक बड़ी सी बोरी को लाते हैं और फिर उसे उस मशीन पर रख देते हैं। अब उसमें वजन बढ़ाने के लिए एक आदमी बेईमानी करता है। इसी दौरान एक आदमी उस पर एक पैर रखकर अपना वजन उस मशीन पर डाल देता है ताकि उससे वजन बढ़ जाए और सामने वाले को फिर उसे महंगा बेचा जा सके। अब किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर यह पता नहीं चल पाया कि वीडियो कब और कहां का है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ansari5k नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'बेईमानों की कमी नहीं है दुनिया में, इस तरह की चालाकी आपको बर्बाद कर देगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सच में कितनी चालाकी से उसने अपना भी वजन उस बोरे में जोड़ दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- हर कोई धोखा करता है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह सब चोरियां हर गांव में हो रही है, गरीबों के साथ बहुत अत्याचार हो रहा है। एक और यूजर ने लिखा- कर्म भुगतने पड़ते हैं, बेईमानी का हिसाब तो देना पड़ता है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इंसान का खाली दिमाग जुगाड़ का घर होता है, अब एक नया Jugaad हो रहा है वायरल
बालकनी तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा आज तक नहीं देखा होगा, वायरल Video जरा आप भी देखिए