1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बालकनी तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा आज तक नहीं देखा होगा, वायरल Video जरा आप भी देखिए

बालकनी तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा आज तक नहीं देखा होगा, वायरल Video जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 29, 2026 12:55 pm IST,  Updated : Jun 29, 2026 12:55 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद आप उसे अपने दोस्तों को जरूर भेजेंगे। वीडियो में आपको जो दिखेगा, वैसा कुछ आपने अब तक नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@LOLFLIX_

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां एक बार कोई आ जाता है तो फिर आसानी से सोशल मीडिया छोड़ नहीं पाता है क्योंकि यहां एक से बढ़कर एक अतरंगी चीजें देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर वो सब देखने को मिलता है, जो लोगों ने सोचा तक नहीं होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसने आपको भी हैरान किए होंगे और कई तो आपको अब तक याद भी होंगे। अब उस लिस्ट में एक नए वीडियो को शामिल करने का समय आ गया है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो आपको लंबे समय तक याद रहने वाला है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है जो आपको ये याद रहने वाला है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें लोगों ने अपने फ्लैट के बालकनी और वहां से दिखने वाला सुंदर नजारा दिखाया है। कई सारे लोग अपने बालकनी को सजाकर वीडियो बनाते हैं तो कई लोग वहां से नजारा दिखाते हुए वीडियो बनाते हैं मगर अभी वायरल हो रहे बालकनी के वीडियो में कुछ अतरंगी ही नजर आया। वीडियो में नजर आता है कि एक घर के बालकनी में वेस्टर्न कमोड लगा हुआ है। जी हां, किसी ने बालकनी में वेस्टर्न कमोड लगाया है और अगर कोई उसका इस्तेमाल करेगा तो उसे बाहर का नजारा दिखेगा और बाहर के लोगों को वो दिखेगा। अब इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @lolflix_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शानदार नजारे वाला प्यारा सा फ्लैट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पर्दा लगा लो। दूसरे यूजर ने लिखा- जिन लोगों को पर्यावरण अच्छा लगता है, उन्हें पसंद आएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- फ्रेश होते हुए सुट्टा पीने वालों के लिए जन्नत है ये फ्लैट।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये देखो ज़ीरो सिविक सेंस का एक नया उदाहरण, Video हो रहा है खूब वायरल

एक बेवकूफी ने ले ली 4 लोगों की जान, भीषण हादसे का Video हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।