1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो ज़ीरो सिविक सेंस का एक नया उदाहरण, Video हो रहा है खूब वायरल

ये देखो ज़ीरो सिविक सेंस का एक नया उदाहरण, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 29, 2026 11:59 am IST,  Updated : Jun 29, 2026 11:59 am IST

हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो दिख ही जाते हैं जिसे देखते ही इंसान कहता है कि इन लोगों के अंदर जरा सा भी सिविक सेंस नहीं है। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RAAVAN_INDIA

हमारे देश में आपको शायद ही कोई ऐसा मिले जो यह कह दे कि उसे सफाई पसंद नहीं है लेकिन जब जगहों को साफ रखने की बात आती है तो कई सारे लोग सिर्फ अपने घर तक ही सफाई रखना पसंद करते हैं। कुछ लोग घर के अंदर से गंदगी लाकर बाहर निकाल देते हैं तो कुछ लोग बस, ट्रेन में सफर करते हुए वहां सफाई का मतलब ही भूल जाते हैं। ऐसे ही लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते हैं और फिर लोग इन्हें ट्रोल भी खूब करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहते होंगे और हर दिन कुछ देर स्क्रोलिंग में बिताते भी होंगे। इस दौरान आप कई वायरल वीडियो भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा हो वो वैसे तो सिर्फ 11 सेकंड का है मगर वायरल होने के लिए काफी है। वीडियो में नजर आता है कि दो लोग ट्रेन में अपनी सीट पर बैठे हुए हैं और वहां बैठकर प्याज छील रहे हैं। अब प्याज को छीलने में कोई दिक्कत नहीं है मगर उसका छिलका जिसे वो फ्लोर पर फेंक रहे हैं, उससे दिक्कत है। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी ख्याल नहीं है कि वो ट्रेन में सफर कर रहे हैं और उनकी इस हरकत के कारण वहां का फ्लोर गंदा हो रहा है। वो अपने काम में लगे हुए हैं और यही देखकर किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @raavan_india नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर लैट्रिन, बाथरूम में बैठकर जाते हैं और सीट मिल जाने पर कोच को ही लैट्रिन बना देते हैं। ट्रेन में प्याज छीलो, मूंगफली खाओ और घर जाकर फ्री राशन चांपकर सो जाओ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रेल कर्मचारी क्या सो रहे थे, ऐसे लोगों को दंडित क्यों नहीं किया जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- इन सभी का चालान कटना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- देश इन जैसे लोगों से परेशान है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक बेवकूफी ने ले ली 4 लोगों की जान, भीषण हादसे का Video हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।