1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुदरत के आगे किसी की नहीं चलती, देखते ही देखते नदी में डूबी कार मगर लोगों की बच गई जान, देखें Video

कुदरत के आगे किसी की नहीं चलती, देखते ही देखते नदी में डूबी कार मगर लोगों की बच गई जान, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 02, 2026 10:29 am IST,  Updated : Jul 02, 2026 10:29 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि कुदरत के आगे कोई नहीं टिक सकता है। नदी में डुबती एक कार का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IIAMIRFANALI

अभी बारिश का मौसम आ गया है और अब सोशल मीडिया पर दो तरह के वीडियो खूब देखने को मिलेंगे। एक वीडियो तो अलग-अलग जगहों पर होने वाली बारिश के होंगे और दूसरे वीडियो बारिश से बढ़े जलस्तर या उस पानी में डूबती चीजों के होंगे। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर हर मानसून सीजन में आपने ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे क्योंकि हर किसी के पास फोन है तो लोग वीडियो बनाकर पोस्ट करते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वायरल वीडियो में क्या नजर आया।

नदी में डूबी कार

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कार नदी में बह रही है। नदी के बहाव में वो कार बह रही है और उस कार पर पीछे दो लोग सवार भी नजर आ रहे हैं और वहीं एक शख्स कार के अंदर है। अब यह कार कैसे उस नदी के बहाव में आई, यह तो वीडियो में नहीं दिखा मगर वो कार बहते हुए दिख रही है। इसी दौरान एक नाव वहां से गुजरती है और कुछ देर बाद उसी नाव पर सवार लोग उन लोगों को बचाने की कोशिश करते हैं जो कार पर थे। कुछ देर बाद वो कार तो नदी में डूब जाती है मगर समय रहते उन लोगों को बचा लिया गया है जो राहत की खबर है। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @iiamirfanali नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'कुदरत के आगे किसी की नहीं चलती। गाड़ी नदी में समा गई लेकिन गनीमत रही कि सब सुरक्षित हैं। एक भयानक हादसा और एक कामयाब रेस्क्यू ऑपरेशन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- शुक्रिया कीजिए कि सभी लोग बच गए। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसी लापरवाही नहीं करनी चाहिए थी, गाड़ी कितनी भी महंगी हो कुदरत के सामने है एक खिलौना ही। तीसरे यूजर ने लिखा- ये गाड़ी पानी में गई कैसे? एक और यूजर ने लिखा- चलो जान तो बच गई।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अटल टनल के पास हुए भयावह कार हादसे का Video हो रहा वायरल, देखकर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

कार पार्क होते तो खूब देखा है मगर ऐसे कभी नहीं देखा और इसी कारण Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।