1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब कैब ड्राइवर को थका हुआ देख शख्स ने खुद संभाली स्टीयरिंग, Viral Video देख यूजर्स ने जमकर की तारीफ

जब कैब ड्राइवर को थका हुआ देख शख्स ने खुद संभाली स्टीयरिंग, Viral Video देख यूजर्स ने जमकर की तारीफ

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 13, 2026 11:46 am IST,  Updated : Sep 13, 2026 11:47 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसने बताया कि, नोएडा से लखनऊ जाते समय कैब ड्राइवर के थके होने उसने स्टीयरिंग संभाल ली।

शख्स का वीडियो वायरल। - India TV Hindi
शख्स का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@TRAVELLERMISHRA_

नोएडा से लखनऊ की एक सामान्य टैक्सी यात्रा ने एक अनोखा और प्रेरणादायक मोड़ ले लिया। नोएडा निवासी शिवम मिश्रा (जो डेविड के नाम से भी जाने जाते हैं) ने जब देखा कि उनका कैब ड्राइवर अत्यधिक थका हुआ है, तो उन्होंने खुद गाड़ी की स्टीयरिंग संभाल ली और ड्राइवर को पीछे की सीट पर आराम करने दिया। इस घटना को उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जहां वीडियो पर “सभी के साथ दयालु रहें” लिखा था। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @travellermishra_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में शिवम मिश्रा ने वीडियो में विस्तार से बताया, “तो गाइज, अभी मैं नोएडा से लखनऊ जा रहा हूं। मैंने कैब बुक की थी, लेकिन ड्राइवर कल से गाड़ी चला रहा था और बहुत थका हुआ था। आप देख सकते हैं कि वह पीछे सो रहा है। ऐसी स्थिति में मुझे नहीं लगता कि ड्राइवर पर गुस्सा करना चाहिए। इसके बजाय मैंने खुद स्टीयरिंग संभाल ली। मेरा भाई मेरे बगल में बैठा है। हाय ब्रो! तो आज मैं खुद लखनऊ ड्राइव कर रहा हूं। अगर आपके साथ कभी ऐसा हुआ हो तो बताना।” 

पीछे वाली सीट पर सोता रहा ड्राइवर 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर पीछे की सीट पर सो रहा है, जबकि शिवम गाड़ी चला रहे हैं और उनका भाई बगल में बैठा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कभी नहीं सोचा था कि मेरी कैब राइड ऐसा रूप ले लेगी।” यह छोटा सा कृत्य सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू गया। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने शिवम की तारीफ की और कहा कि ऐसे छोटे-छोटे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। कुछ ने अपनी समान अनुभव साझा किए, जहां उन्होंने भी थके हुए ड्राइवरों की मदद की या उन्हें आराम देने का मौका दिया। यह घटना याद दिलाती है कि व्यस्त जीवन में भी दूसरों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना कितना जरूरी है। 

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "कितना नेक काम है!"

दूसरे ने टिप्पणी की, "बहुत ही समझदारी भरा फैसला।" 

तीसरे ने कहा, "और भी लोगों को ऐसा सोचना चाहिए।" 

इसी भावना को दोहराते हुए एक अन्य यूजर ने कहा, "मानवता सर्वोपरि है।"

गौरतलब है कि, इससे पहले भी कैब ड्राइव की नेकी एक वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -  


'मैडम राइड कैंसल मत करना...' गुरुग्राम की बारिश में कैब आने में लगे 42 मिनट, महिला ने की ड्राइवर की तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।