1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे लोग ही सड़क पर हादसे का कारण बनते हैं, वायरल हो रहा Video देखना चाहिए

ऐसे लोग ही सड़क पर हादसे का कारण बनते हैं, वायरल हो रहा Video देखना चाहिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 02, 2026 12:01 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 12:01 pm IST

अभी एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि एक शख्स बहुत ही लापरवाही के साथ ट्रक चला रहा है। आइए आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SUMANRASTOGI6

आज के समय में तो लगभग हर किसी के पास फोन है और उस फोन के होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ गलत होते हुए दिखता है या फिर कुछ ऐसा दिखता है जो तारीफ के काबिल होता है या फिर किसी की इंसान की लापरवाही भी दिखती है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और उसके बाद उसे वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे क्योंकि यह सब काफी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक ट्रक काफी तेजी से चलकर आते हुए नजर आ रही है। आगे चल रहे ट्रक से वीडियो को रिकॉर्ड किया गया है और उसी ट्रक को ओवरटेक करने के लिए पीछे वाला ट्रक इतनी तेजी से चल रहा है। अब वीडियो में आगे दिखता है कि पीछे वाला ट्रक आगे वाले ट्रक को ओवरटेक करने ही वाला था मगर तभी दूसरी तरफ से एक दूसरा ट्रक भी आता दिखता है लेकिन वो आदमी अपने ट्रक को रोकता नहीं है। वो कट मारकर अपने ट्रक को दोनों के बीच से निकाल लेता है लेकिन इस दौरान उस ट्रक के पहिए पहले बाएं तरफ से और फिर दाएं तरफ से यानी दोनों तरफ से हवा में उठ जाते हैं। ऐसे ही हालातों में हादसे भी होते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SumanRastogi6 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। आपने अभी जो वीडियो देखा उसे कल यानी 1 जुलाई को पोस्ट किया गया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कब का है और इस तरह से लापरवाही से ट्रक को चलाने वाला शख्स कौन है। खैर आप इस तरह से लापरवाही के कभी भी किसी वाहन को मत चलाइएगा क्योंकि इसके कारण ही हादसे होते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अटल टनल के पास हुए भयावह कार हादसे का Video हो रहा वायरल, देखकर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

कार पार्क होते तो खूब देखा है मगर ऐसे कभी नहीं देखा और इसी कारण Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।