1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मगर कैसे? अभी वायरल हो रहा Video देख लोगों ने पूछा सिर्फ यही सवाल, आप भी देखिए

मगर कैसे? अभी वायरल हो रहा Video देख लोगों ने पूछा सिर्फ यही सवाल, आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 02, 2026 02:10 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 02:15 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल आया और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आप भी शायद वही सवाल पूछेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/HALLY_PT

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है क्योंकि हर दिन एक से बढ़कर एक अतरंगी कंटेंट देखने को मिलता है। लोगों को जब भी कुछ अनोखा दिखता है तो वो तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे और कई तो आपको अभी तक याद होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, वो पहाड़ों के बीच का है। अब अगर आप कभी पहाड़ों में गए हैं तो फिर आपने देखा ही होगा कि वहां पर घर कैसे बने होते हैं। इसी बीच एक शख्स ने किसी घर के बाहर सूखने के लिए टंगे हुए कपड़े देखता है और वो वीडियो बनाने से खुद को नहीं रोक पाता है। दरअसल वीडियो में जहां पर कपड़े टंगे हुए नजर आते हैं, वो देखकर समझ में ही नहीं आता है कि इन कपड़ों को यहां पर टांगा कैसे है और कोई उतारेगा कैसे क्योंकि वो रस्सी, जहां पर कपड़े हैं, वो घर से काफी दूर है। एक बार आप भी वीडियो देखेंगे तो आप समझ जाएंगे कि हम क्या कहना चाहते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर hally_pt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 58 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने एक ही सवाल पूछा कि यह कैसे किया। एक यूजर ने लिखा- मेरा सवाल है कि कैसे? दूसरे यूजर ने लिखा- इन्होंने कपड़े कैसे टांगे? तीसरे यूजर ने लिखा- मगर कैसे? चौथे यूजर ने लिखा- पूरा देश जानना चाहता है कि कैसे किया। एक और यूजर ने लिखा- आखिर ये कैसे संभव है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक ही कंपनी में नौकरी करते रहें या फिर चेंज करते रहना चाहिए? शख्स ने दी अपनी राय जिसके बाद Video हुआ वायरल

ऐसे लोग ही सड़क पर हादसे का कारण बनते हैं, वायरल हो रहा Video देखना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।