आज के समय में लगभग हर कोई ही सोशल मीडिया का यूज करता है। लोग जब भी अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर कुछ करने का मन नहीं करता है तो लोग सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और वहां पहुंचकर अपना मनोरंजन करते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि जो पोस्ट, जो वीडियो, फोटो या फिर स्क्रीनशॉट, सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है और हर दिन ऐसे कई स सारे कंटेंट वायरल होते हैं। अभी भी एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई लोगों को मैसेज पढ़कर मजा भी आएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि उसमें क्या है।
Related Stories
कर्मचारी ने बॉस को क्या जवाब दिया?
अभी जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें एक कर्मचारी और उसके बॉस की बातचीत है जिसमें कर्मचारी अपने बॉस को मैसेज करता है कि उसके तेज बुखार हुआ है तो वो ऑफिस नहीं आ पाएगा। अब इस मैसेज पर बॉस कहता है कि चलो डॉक्टर के पास चलते हैं तो कर्मचारी कहता है कि जरूरत होगी तो बताऊंगा, अभी के लिए दवाई लिया है। अब यह मैसेज देखकर बॉस कहता है, 'सर डायरेक्टर सर ने कहा है जो भी बीमार हो, उससे डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन लो।' अब मैसेज देखकर बीमार कर्मचारी भड़क गया और उसने रिप्लाई देते हुए लिखा, 'मैं स्कूल का छात्र नहीं हूं सर, छुट्टी रहती है, छुट्टी ले ली मैंने, खुद डॉक्टर हैं वो, बोलो मेरे नाम की प्रिस्क्रिप्शन बना लें, नहीं तो प्रिस्क्रिप्शन और पैरेंट्स के सिग्नेचर के साथ छुट्टी का एप्लिकेशन नहीं है मेरे पास। और मैं अभी आराम कर रहा हूं, मैसेज या कॉल का रिप्लाई नहीं करूंगा।'
यहां देखें वायरल स्क्रीनशॉट
आपने अभी जो स्क्रीनशॉट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @WhateverVishal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक उस पोस्ट को कई लाख लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद कई लोगों ने रिप्लाई भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- साल में 24 से 30 छुट्टी देने का क्या मतलब अगर वो उसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये फेक है क्योंकि इसमें नाम नहीं दिख रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- अपने मैनेजर से ऐसे कौन बात करता है, ये रेड फ्लैग है। चौथे यूजर ने लिखा- कौन सा झोला छाप कंपनी है ये। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसने तो फिर भी इज्जत से बात की है, बेइज्जती तो और खराब होती है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-