जुगाड़ की बात जब भी होगी, मुझे लगता है कि सबसे पहले अपने देश और यहां के लोगों की बात होगी। यहां लगभग हर कोई जुगाड़ करना जानता है और जरूरत पड़ने पर या फिर कुछ लोग तो हमेशा ही कुछ न कुछ जुगाड़ करते रहते हैं और अगर यह जानना हो कि लोग कैसे जुगाड़ करते हैं तो फिर उसका सबसे अच्छा प्लटेफॉर्म सोशल मीडिया है क्योंकि यहां पर जुगाड़ का कंटेंट खूब पोस्ट भी होता है और वायरल भी होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो आपने अब तक कई सारे जुगाड़ देखे होंगे और कुछ तो अब तक आपके दिमाग में बसे होंगे। अब एक नया जुगाड़ देखने का समय आ गया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
शख्स ने क्या जुगाड़ किया?
अब तक सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें शख्स ने एक ही एसी से दो कमरों को ठंडा करने का जुगाड़ किया है और सभी वीडियो में दिखा है कि दीवार को एक जगह से तोड़कर दोनों कमरों में बराबर लगा दिया गया है लेकिन इस बार कुछ अलग दिखा। वायरल वीडियो में दिखता है कि एसी एक ही कमरे में लगा है लेकिन उसके साथ ही एक गैजेट लगाया है जिसके जरिए हवा दूसरे कमरे तक पास हो रहा है। इसके लिए वहां एक छोटा सा छेद किया गया है जिसके ऊपर उस गैजेट को फिक्स किया है। ऐसा कुछ पहली बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mystykiey नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 39 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और कई सारे लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- एक एसी और दो फायदे। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- हम दूसरा एसी ही लगवा लेंगे। चौथे यूजर ने लिखा- यही करना पड़ेगा। एक और यूजर ने लिखा- बिल ज्यादा आएगा क्योंकि कूलिंग में बहुत समय लगेगा। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
समुद्र की लहरों ने शख्स को सिखाया कमाल का सबक, अब अगली बार नहीं करेगा ऐसी बेवकूफी
गिलहरी के पीछे शिकारी बनकर पड़ गया कुत्ता, अंत के नजारे ने Video को किया वायरल