1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. समुद्र की लहरों ने शख्स को सिखाया कमाल का सबक, अब अगली बार नहीं करेगा ऐसी बेवकूफी

समुद्र की लहरों ने शख्स को सिखाया कमाल का सबक, अब अगली बार नहीं करेगा ऐसी बेवकूफी

 Published : Jul 07, 2026 04:31 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 04:32 pm IST

कुछ लोग ऐसे हैं जो वायरल होने के लिए या फिर अनोखी रील बनाने के लिए अजब-गजब बेवकूफी भरी हरकत करते हैं और फिर उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। ऐसा ही कुछ अभी वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिलेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@YAJNSHRI

आज के समय में जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं, उसमें से एक बड़ी आबादी रील बनाने वाली है। कई सारे लोग मेहनत करते हैं और अच्छी स्क्रिप्ट लिखकर वीडियो बनाते हैं तो वहीं कुछ लोग बेवकूफी भरी हरकत करते हुए वीडियो बनाते हैं। अब जो लोग बेवकूफी भरी हरकत करते हैं, उनके साथ अंत में जो होता है, उसके कारण वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि शख्स के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

लहरों ने शख्स को क्या सबक सिखाया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपने फोन को बीच पर रख देता है। इसी दौरान उधर से लहरें भी आ रही थीं और उन्हीं लहरों की चपेट में उसका नीचे रखा हुआ फोन भी आ जाता है। उसे दिखता है कि लहरों के कारण उसका फोन वहां से हिला है तो वो भागकर आता है और जहां फोन रखा था, वहां हाथ रख लेता है कि उसका फोन बच जाए मगर जब लहरें लौटती हैं तो दिखता है कि उसका फोन वहां है ही नहीं। इतना ही नहीं, आस-पास भी उसका फोन नहीं दिखता है। इसका मतलब उसकी एक बेवकूफी के कारण उसको अपने फोन से हाथ धोना पड़ा और इसी कारण उसका वीडियो वायरल हो रहा है। अब वो ऐसी बेवकूफी कभी नहीं करेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @yajnshri नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसे देखकर मुझे लगातार हंसी आ रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि ऐसी बेवकूफी करने वाला यह शख्स कौन है और यह वीडियो किस जगह का और कब का है। खैर उसे तो उसकी बेवकूफी की सजा समुद्र की लहरों ने दे दिया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कार चलती लड़की ने क्या किया जो Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने जमकर किए कमेंट

मुंबई के लड़कों ने किया एक जुगाड़ जो हो रहा वायरल, Video देख लोगों के आए खूब कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।