1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बनारस रेलवे स्टेशन पर सीलिंग फैन से टपकने लगा पानी, पहली बारिश में खुली पोल; VIDEO आया सामने

बनारस रेलवे स्टेशन पर सीलिंग फैन से टपकने लगा पानी, पहली बारिश में खुली पोल; VIDEO आया सामने

 Reported By: Anamika Gaur Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 07, 2026 02:20 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 02:20 pm IST

बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीलिंग से पानी टपकता हुआ देखा जा सकता है। हालांकि रेलवे ने इस मामले पर बयान दिया है।

सीलिंग फैन से टपकता पानी।- India TV Hindi
सीलिंग फैन से टपकता पानी। Image Source : REPORTER INPUT

वाराणसी: यूपी के वाराणसी जिले में बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो काफी चर्चा में है। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर बारिश में पानी गिरते हुए देखा जा सकता है। वहीं वीडियो को लेकर सवाल उठाए जाने पर रेलवे ने एक बयान जारी कर सफाई दी है। रेलवे का कहना है कि जल निकासी अस्थायी रूप से बाधित हुई थी, जिसे ठीक कर लिया गया है। 

बनारस रेलवे स्टेशन का वीडियो

दरअसल, वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बनारस रेलवे स्टेशन पर सीलिंग से पानी की लीकेज हो रही है। यह पानी पंखों के जरिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गिरता हुए देखा जा सकता है। यह मामला बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 का बताया जा रहा है। 

वीडियो में एक शख्स कहता है 'बरसात में ये हाल है, पहली बरसात में ही इसका ये हाल हो गया। अब लोग कहां बैठेंगे। यहां से लेकर वहां तक हर जगह दरार ही दरार हो गई है। इसे दुरुस्त कीजिए, इसका उद्धाटन पीएम मोदी किए थे, क्यों बेज्जती करा रहे हो।' सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। 

रेलवे ने दी सफाई

हालांकि इस घटना को लेकर रेलवे ने अब एक बयान जारी किया है। रेलवे ने एक बयान में कहा, "बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 8 पर स्थित PP शेल्टर के ऊपर बने वैली गटर की भारी वर्षा के दौरान डाउन पाइप एवं वैली गटर के जोड़ पर तेज हवा से जमा पत्तियों व पतंग के कारण जल निकासी अस्थायी रूप से बाधित हुई। सूचना मिलते ही तत्काल सफाई कर जल निकासी सुचारू कर समस्या का समाधान किया गया।"

बता दें कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास कार्य काफी तेजी से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प भी किया गया। वाराणसी में दुनियाभर से पर्टयक घूमने और काशी विश्वनाथ सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें-

ओवरटाइम में शराब नहीं मिली तो काट दी ठेके की बिजली, CCTV फुटेज आया सामने; जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।