1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार चलती लड़की ने क्या किया जो Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने जमकर किए कमेंट

कार चलती लड़की ने क्या किया जो Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने जमकर किए कमेंट

 Published : Jul 07, 2026 04:05 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 04:05 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी आ जाएगी। कई सारे लोगों ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IARUNCHAUDHARY

आज के समय में सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। लोग अपना खाली समय सोशल मीडिया पर तो बिताते ही हैं, इसके अलावा लोग अपनी जिंदगी से जुड़ी कई जानकारियां भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। उदाहरण के लिए लोग नई गाड़ी लेते हैं या फिर कहीं घूमने जाते हैं या फिर उनकी शादी होती है या फिर वो अपनी जिंदगी में कुछ पा लेते हैं तो यह सब जानकारी और फोटो, लोग सोशल मीडिया पर शेयर करते ही हैं। आप भले ही यह सब सोशल मीडिया पर पोस्ट न करते हों मगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव तो रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है जिसमें नजर आता है कि एक लड़की कार चला रही है। अब कार को चलाते समय कई बार गियर भी बदलना पड़ता है। वायरल वीडियो में लड़की वही करते हुए नजर आती है मगर इस दौरान उसका हाथ गियर पर नहीं बल्कि वहीं कार में रखी एक बोतल पर पड़ जाती है। अब वो लड़की बोतल और कार के गियर में फर्क नहीं समझती है और उस बोतल को ही गियर समझकर गाड़ी का गियर बदलने में लगी रहती है। लड़की के साथ हुई इसी गलती के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयाय़

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @iarunchaudhary नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'दीदी की ड्राइविंग स्टाइल देखकर तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- लगता है ब्रेकअप करके आई है, बोतल में और गियर में फर्क समझ में नहीं आ रहा है इनको। दूसरे यूजर ने लिखा- नकली गियर बोल सकते हैं भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- यहां बोतल किसने रखी है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई के लड़कों ने किया एक जुगाड़ जो हो रहा वायरल, Video देख लोगों के आए खूब कमेंट

बारिश से जलमग्न हुआ इलाका तो लोग स्विमिंग पूल की तरह लेने लगे मजे, Video हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।