भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने वाली है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए प्लेइंग XI को लेकर अपनी राय रखी है। रहाणे का ,मानना है कि भारत को अफगानिस्तान सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना चाहिए। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है। बता दें कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में ही भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर चुके हैं।
वैभव और संजू को लेकर रहाणे ने क्या कहा?
अजिंक्य रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे लगता है कि जिस टॉप-3 ने वर्ल्ड कप में खेला था, उसे ही टॉप-3 में रहना चाहिए। सैमसन ने अच्छा किया, उसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। शायद दो या तीन खराब पारियां, लेकिन उसके बाद वो ड्रॉप हुए। लेकिन मैं चाहता हूं कि सैमसन को दोबारा मौका मिले। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन, जिन्होंने हमारे लिए अच्छा किया है, उन्हें मौका मिलना चाहिए। सूर्यवंशी को मौका मिलेगा। उसका समय आएगा। लेकिन अभी के लिए मुझे लगता है कि टॉप-3 में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन होने चाहिए। जिन्होंने वर्ल्ड कप में अच्छा योगदान दिया था।
जिम्बाब्वे दौरे पर संजू सैमसन का प्रदर्शन रहा था शानदार
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारत अपने टॉप ऑर्डर में बदलाव करता रहा है। सैमसन, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी ने टीम के लिए काफी अच्छा किया है। सैमसन को यूके दौरे पर लगातार तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के कारण ड्रॉप कर दिया गया था। जिसके बाद वैभव को मौका मिला लेकिन आखिरी टी20 मैच में सैमसन की वापसी हुई थी। हालांकि वैभव ने जिम्बाब्वे दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। उस सीरीज में वह दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे और इसके लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।
13 सितंबर को खेला जाएगा पहला टी20
अफगानिस्तान की मेजबानी में भारत के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। ये सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे। चोटिल तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह अब यश ठाकुर को भारतीय T20 टीम और एशियन गेम्स के लिए शामिल किया गया है। वहीं, स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हो चुके हैं। बुमराह अफगानिस्तान सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें
मोहम्मद सिराज का खराब गेंदबाजी को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- लंबे ब्रेक की वजह से बिगड़ा मेरा फॉर्म
बाबर आजम फिर शतक लगाने से चूके, लेकिन इस बार इंटरनेशनल क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा