1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम फिर शतक लगाने से चूके, लेकिन इस बार इंटरनेशनल क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा

बाबर आजम फिर शतक लगाने से चूके, लेकिन इस बार इंटरनेशनल क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 11, 2026 08:45 pm IST,  Updated : Sep 11, 2026 08:45 pm IST

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान के रूप में इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए हैं।

Babar Azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : PTI

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच एजबेस्टन के बर्मिघम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान एक कप्तान बाबर आजम ने दूसरी पारी में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। इस टेस्ट की दूसरी पारी में बाबर आजम 76 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उन्होंने दूसरी पारी में एक बड़ा बड़ा कारनामा किया। बाबर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के कप्तान के तौर पर 7000 रन पूरे कर लिए हैं। वह एक बार फिर शतक लगाने से चूक गए। बाबर से पहले शान मसूद 95 रन बनाकर आउट हुए थे।

मिस्बाह उल हक इस लिस्ट में टॉप पर

इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मिस्बाह उल हक के नाम है। मिस्बाह ने बतौर कप्तान पाकिस्तान के लिए 151 मैचों में 7392 रन बनाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बाबर आजम का नाम है। उन्हों 152 मैचों में 7029 रन बनाए हैं। बाबर को मिस्बाह का ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 364 रन की जरूरत है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बाबर आने वाले दिनों में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं या नहीं।

इस सीरीज में कैसा रहा बाबर आजम का प्रदर्शन?

पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में बाबर आजम के प्रदर्शन की बात करें तो वह चोट की वजह से सीरीज का पहला टेस्ट मैच नहीं खेले थे। वहीं दूसरे मैच में वह बुरी तरह फ्लॉप रहे। बाबर ने लॉर्ड्स में खेले गए उस टेस्ट मैच की पहली पारी में 8 रन और दूसरी पारी में 6 रन बनाए थे। वहीं तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी वह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। बाबर टेस्ट में काफी समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने आखिरी शतक 3 साल पहले लगाया था।

इंग्लैंड को मिली 320 रनों की बढ़त

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच की बात करें तो पहली पारी में पाकिस्तान की टीम 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 453 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड 320 रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। अब देखना ये होगा कि पाकिस्तान की टीम इस बढ़त से आगे निकल पाती है या नहीं। इस सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड 2-0 से आगे है।

यह भी पढ़ें

'सिर्फ खेलने नहीं, दम दिखाने उतरेंगे'- भारत के खिलाफ ऐतिहासिक मैच से पहले जापान के कप्तान केंडल फ्लेमिंग का बयान

मोहम्मद सिराज का खराब गेंदबाजी को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- लंबे ब्रेक की वजह से बिगड़ा मेरा फॉर्म

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल