कई बार ऐसा होता है कि सड़कों से जाते हुए कुछ ऐसा नजारा दिख जाता है जो लोगों का ध्यान पूरी तरह से खींच लेता है और ऐसे में कई सारे लोग उसका वीडियो बना लेते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जो लोगों का ध्यान खींचने लायक होते हैं मगर सभी वायरल नहीं होते हैं, वायरल कुछ ही होते हैं और वो गजब ही वायरल होते हैं, कई सारे लोग उसे अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?
आपके पास एक बाइक है तो फिर बताइए कि आप उस बाइक पर कितने लोगों को बैठाएंगे? नियम के मुताबिक आप उस बाइक पर अपने अलावा किसी एक और शख्स को ही बैठाएंगे लेकिन कई लोग नियमों को तोड़ते हुए ट्रिपलिंग कर लेते हैं मगर अभी वायरल हो रहे वीडियो में तो कुछ ज्यादा ही संख्या दिख गई। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा कुछ आपने भी नहीं देखा होगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स बाइक चला रहा है, बाइक की सीट पर एक महिला बैठी हुई है और दोनों के बीच में दो बच्चे बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं, इन लोगों ने दोनों तरफ कुल 5 बच्चों को पकड़ा हुआ भी है। इस हिसाब से एक बाइक पर कुल 9 सवारी है और आप यह जानकार पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे कि बाइक चलाने वाला शख्स टंकी पर एकदम हैंडल के करीब बैठा हुआ है। अब यह वीडियो कहा का है, इसकी पुष्टि तो नहीं हो पाई मगर कुछ दूसरे पोस्ट के मुताबिक यह वीडियो पाकिस्तान का है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Abhishek88548 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। आपको बता दें कि वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई अपनी फुटबॉल टीम बना रहा है।' वीडियो को इस अकाउंट पर तो कम लोगों ने देखा है मगर इसके अलावा कई दूसरे लोगों ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने Crazy कमेंट किया तो दूसरे यूजर ने लिखा कि ये एक जन्म के हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सीढ़ी साफ करते हुए हो गया कांड, वायरल हुआ Video तो लोगों ने भी जमकर किए कमेंट्स
पानी में मजे लेते बच्चे का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों के आए तरह-तरह के कमेंट्स