1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी ने किया दिल जीतने वाला काम, Video हुआ वायरल तो लोगों के आए ऐसे कमेंट्स

इस आदमी ने किया दिल जीतने वाला काम, Video हुआ वायरल तो लोगों के आए ऐसे कमेंट्स

 Published : Jul 06, 2026 02:11 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 02:11 pm IST

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख जाता है कि उसे देखते ही लोग तारीफ करने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप उस शख्स की तारीफ जरूर करेंगे जिसने कमाल का काम किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में लगभग हर कोई आपको सोशल मीडिया पर मिल जाता है। जिसके पास खुद का फोन है, वो आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी एक प्लेटफॉर्म पर या फिर कई सारे प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। आप भी शायद सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे क्योंकि आज के दौर में यह बहुत ही कॉमन बात हो गई है। लोग अपने खाली समय को पास करने के लिए सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करते रहते हैं जहां तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। उन्हीं वीडियो के बीच में वायरल पोस्ट भी दिख जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की जो अभी ट्रेन से उतरी है, वो अपने हाथ से बैग नीचे रखकर आगे की तरफ भागती है। जब कैमरा दूसरी तरफ जाता है तो नजर आता है कि ट्रेन अभी स्टेशन से चालू ही हुई है और एक दूसरी महिला भी आगे की तरफ भाग रही है। तभी एक शख्स एक बच्ची को पकड़े हुए चलती ट्रेन से नीचे उतरता है और तब समझ में आता है कि ये महिला अपनी बच्ची को ट्रेन में ही भूल गई थी जिसे उस अनजान आदमी ने उतारा और फिर वो ट्रेन में चढ़ा। अब यह मामला कब का है और कहां का है, यह तो नहीं बताया गया है मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में सैल्यूट वाली इमोजी है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सलाम है भाई को। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ऐसे लोग भी रहते हैं आजकल, दिल को छू लिया यार आपने। वहीं कुछ लोगों ने अलग तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- फिर भी कहेंगे कि ALL MEN ARE DOG, औरत को पुरुष की क्या जरूरत? दूसरे यूजर ने लिखा- और कुछ महिलाएं कहेंगी कि हमें आदमियों की जरूरत नहीं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये देखकर तो भिखारियों से ही भरोसा उठ जाएगा, देखिए वायरल हो रहा Video

ये देखो आम के लालची लोग, ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लोगों ने मचा दी लूट, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।