1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो आम के लालची लोग, ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लोगों ने मचा दी लूट, Video हो रहा है वायरल

ये देखो आम के लालची लोग, ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लोगों ने मचा दी लूट, Video हो रहा है वायरल

 Published : Jul 06, 2026 11:31 am IST,  Updated : Jul 06, 2026 12:30 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कहेंगे कि लोगों को ये क्या होता जा रहा है क्योंकि लोग मदद करने की जगह आम लूटने में लगे हुए हैं।

आम लूटते हुए लोग- India TV Hindi
आम लूटते हुए लोग Image Source : X/@GHARKEKALESH

आम के ऐसा फल है जिसे देखने के बाद लगभग हर किसी का मन ललचाने लग जाता है। आम का मौसम आते ही लोग जमकर आम खरीदते हैं और बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। जिन लोगों के पास खुद का बगीचा है, उनके तो मजे ही आ जाते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि आम जिसे फलों का राजा कहा जाता है, वो लगभग हर किसी को पसंद होता है और आपको भी पसंद होगा लेकिन आप सोचिए कि जगह पर कोई हादसा हुआ है और वहां पर आम भी गिरे हुए हैं तो आप वहां मदद करेंगे या फिर आम लूटने लगेंगे? जाहिर सी बात है कि आप मदद करेंगे मगर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ अलग देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

एक ट्रक में बहुत सारा आम लदा हुआ था और उसका ड्राइवर उसे किसी जगह पर लेकर जा रहा था मगर रास्ते में ही वो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस कारण ट्रक में लदे आम से काफी सारे आम सड़क पर गिर गए। अब ऐसे में लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वो उस आम को उठाने में ट्रक वाले की मदद करें ताकि उस बेचारे का कोई नुकसान न हो या फिर उसे उन फलों की कीमत अपनी जेब से न भरनी पड़े मगर यहां तो लोग अपने लिए ही आम लूटने में लगे हुए हैं और यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से आम उठाने वाले लोगों का वीडियो, मदद करने के बजाय।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसीलिए हम कहते हैं कि इंसानियत खत्म हो गई है, आजकल लोग इतने असभ्य कैसे हो गए हैं? दूसरे यूजर ने लिखा- आम जनता आम चोर है। तीसरे यूजर ने लिखा- ईमानदारी से कहूं तो मैंने भी यह काम किया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भीख मांगने का नया जुगाड़ आप देख सकते हैं, अभी Video हो रहा है वायरल

सभी के पापा एक जैसे होते हैं! आखिर डिलीवरी बॉय ने क्यों कही ये बात, Video देख समझ जाएंगे

इस बेवकूफी को देख क्या कहेंगे आप? Video हो रहा है काफी वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।