सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां हर दिन ऐसे तमाम कंटेंट पोस्ट होते हैं जो लोगों का ध्यान खींचने की ताकत रखते हैं और इसी कारण सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, डांस, अतरंगी हरकत, अजीब कारनामे समेत कई चीजें देखने को मिलती हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के वायरल कंटेंट आते ही होंगे। कई बार ऐसे भी वीडियो आते होंगे जिन्हें देखकर आपको हंसी आ जाती होगी तो कई वीडियो आपको हैरान कर देते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खुद तय कीजिए कि आपको कैसा लगा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है एक घर के अंदर का है जिसमें दिखता है कि एक महिला घ की सफाई कर रही है। इसी दौरान महिला सीढ़ियों को साफ करने लगती है। वो बाल्टी उठाती है जिसमें पानी है और फिर वो सीढ़ियों पर गिराते हुए नीचे की तरफ उतरने लगती है। महिला पानी गिराते हुए 2 स्टेप तो नीचे आराम से उतर जाती है मगर तीसरा स्टेप उतरते ही कांड हो जाता है। पानी के कारण महिला का पैर फिसल जाता है और वो एक बार जो गिरना शुरू करती है तो सीधे नीचे जाकर ही रुकती है। सीढ़ी को अतरंगी तरीके से धोने के कारण ही यह कांड हुआ और उसी के कारण वीडियो वायरल हुआ।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @knock_knock0985 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'इस औरत का सीढ़ियों की सफाई करने का अंदाज बहुत निराला है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये तरीका सिर्फ उसके लिए ही ठीक है। दूसरे यूजर ने लिखा- शुक्र है कि बच गई। तीसरे यूजर ने लिखा- सीढ़ियों की सफाई करने का तरीका वाकई अनोखा है, कितनी जिम्मेदारी से काम करती है। एक और यूजर ने लिखा- बेचारी को परिणाम भी जल्दी ही मिल गया।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये देखकर तो भिखारियों से ही भरोसा उठ जाएगा, देखिए वायरल हो रहा Video