1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 80 वर्षीय पिता को बेटे ने कराया पहला हवाई सफर, Viral Video पर यूजर्स ने लुटाया प्यार; की भरपूर तारीफ

80 वर्षीय पिता को बेटे ने कराया पहला हवाई सफर, Viral Video पर यूजर्स ने लुटाया प्यार; की भरपूर तारीफ

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 23, 2026 08:49 am IST,  Updated : Sep 23, 2026 08:49 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बेटे ने अपने 80 वर्षीय पिता को पहली बार हवाई सात्रा कराई है।

Son take 80 year father on flight, father son video, father son emotiona video, viral video, aaj ka - India TV Hindi
पिता को बेटे कराया हवाई सफर। Image Source : IG/@BHUKKHAD_MUSAFIR

एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसमें एक बेटे ने अपने 80 वर्षीय पिता को जीवन का पहला हवाई सफर कराया। पिता के चेहरे पर आई मासूम खुशी और हैरानी ने हजारों लोगों के दिल छू लिए। यूजर्स ने इस पिता-पुत्र के रिश्ते की भरपूर तारीफ की और वीडियो पर प्यार लुटाया। 

'पिता के अधूरे सपने पूरा करना मकसद'

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर श्रीकांत पांडे (@bhukkhad_musafir) ने शेयर किया। उन्होंने बताया कि मां के कैंसर से निधन के बाद उन्हें एहसास हुआ कि जिंदगी बहुत छोटी है। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और अब अपने 80 साल के पिता के साथ यात्राएं कर रहे हैं। पिता के अधूरे सपनों को पूरा करना उनका मकसद है। हाल ही में उन्होंने पिता को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंदौर (मध्य प्रदेश) की उड़ान पर ले गए। यह उनके पिता का पहला हवाई सफर था।  

वीडियो पर लिखा भावुक कैप्शन

फ्लाइट में श्रीकांत के पिता ने हाथ जोड़कर विनम्रता से अभिवादन करते दिखे। क्रू सदस्यों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वीडियो में पिता खिड़की वाली सीट पर बैठे दिखते हैं। वे बाहर बादलों और छोटी-छोटी इमारतों को बच्चों जैसी जिज्ञासा से देख रहे हैं। एयरपोर्ट पर पहली बार हवाई जहाज को करीब से देखने पर उनके चेहरे पर हैरानी और खुशी साफ झलकती है। एक वीडियो में लिखा है- “एक ऐसा सपना जिसे सच होने में पूरे 80 साल लग गए।” श्रीकांत ने कैप्शन में लिखा, “शायद पापा ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन वे आसमान में उड़ेंगे… जिन्होंने पूरी जिंदगी हमारी छोटी-छोटी ख्वाहिशें पूरी करने में लगा दी, आज उनकी एक छोटी सी इच्छा पूरी करने का मौका मिला। पापा की पहली उड़ान… मेरे लिए यह सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि उस इंसान को थोड़ा सा लौटाने की कोशिश है, जिसने मुझे पूरी दुनिया दी।” 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को अब तक कुल 2.5 मिलियन लोगों ने देखा है। वीडियो देखने वाले यूजर्स ने इस पर भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं और श्रीकांत और पत्नी की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा कि, 'माता-पिता से बड़ा कोई भगवान नहीं। भगवान आपको खुश रखे।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'इस जेनरेशन में ऐसा बेटा मिलना बहुत दुर्लभ है।'
तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मेरा भी सपना है कि अपने माता-पिता को फ्लाइट पर ले जाऊं।'
चौथे यूजर ने लिखा कि, 'पैसे दोबारा कमाए जा सकते हैं, लेकिन माता-पिता के साथ समय नहीं। सलाम है आपको।' 
कुछ यूजर्स ने इसे देखकर अपने माता-पिता को याद किया और आंसू बहाए। “हैप्पी टीयर्स” वाले कमेंट्स भी भरपूर आए।  
गौरतलब है कि, इससे पहले इसी शख्स का पिता को पहली बार समुद्र के दर्शन कराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
 
ये भी पढ़ें - 

कंटेंट क्रिएटर ने अपने पिता को पहली बार 'वंदे भारत' से कराई यात्रा, इस प्यारे सरप्राइज ने यूजर्स का जीता दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।