1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 14 ट्रेनों के रूट में बदलाव, 24 से 27 सितंबर तक डायवर्ट रहेंगी गोरखपुर-गोंडा से गुजरने वाली गाड़ियां

14 ट्रेनों के रूट में बदलाव, 24 से 27 सितंबर तक डायवर्ट रहेंगी गोरखपुर-गोंडा से गुजरने वाली गाड़ियां

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 23, 2026 08:21 am IST,  Updated : Sep 23, 2026 08:21 am IST

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गोरखपुर-गोंडा सेक्शन पर ऑटोमैटिक सिग्ननलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इस काम की वजह से यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट में अस्थाई बदलाव किया गया है।

indian railways, trains diverted, diverted trains, list of diverted trains, diverted trains list- India TV Hindi
कई ट्रेनें सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। Image Source : NFR

भारतीय रेल अपने यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक अनुभव देने के प्रयास में अलग-अलग जगहों पर सुधार और विकास कार्य कर रही है। इसी सिलसिले में, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गोरखपुर-गोंडा सेक्शन पर ऑटोमैटिक सिग्ननलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इस काम की वजह से यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट में अस्थाई बदलाव किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे ने गोरखपुर-गोंडा सेक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की है। इसके साथ ही, रेलवे ने डायवर्टेड रूट की भी जानकारी दी है।

डायवर्टेड रूट से चलाई जाएंगी ये ट्रेनें

  1. गाड़ी संख्या-20103, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 26 सितंबर को गोंडा जंक्शन, बढ़नी, गोरखपुर जंक्शन के रास्ते से चलाई जाएगी। इस कारण ये ट्रेन मसकनवां, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद रेलवे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
  2. गाड़ी संख्या-15024, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 24 सितंबर को बाराबंकी जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बढ़नी, गोरखपुर जंक्शन के रास्ते से चलाई जाएगी। इस कारण ये ट्रेन अयोध्या कैंट, अयोध्या, मनकापुर जंक्शन और बस्ती रेलवे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
  3. गाड़ी संख्या-22549, गोरखपुर-प्रयागराज ट्रेन, 27 सितंबर को मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी के रास्ते से चलाई जाएगी। इस कारण ये ट्रेन अयोध्या स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
  4. गाड़ी संख्या-12565, दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेन, 26 सितंबर को गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते से चलाई जाएगी।
  5. गाड़ी संख्या-14048, दिल्ली-सीतामढ़ी ट्रेन, 26 सितंबर को गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते से चलाई जाएगी। इस कारण ये ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
  6. गाड़ी संख्या-07075, हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन, 25 सितंबर को गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते से चलाई जाएगी।
  7. गाड़ी संख्या-02563, बरौनी-नई दिल्ली ट्रेन, 26 सितंबर को छपरा, औंड़िहार, बनारस, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते से चलाई जाएगी। इस कारण ये ट्रेन सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती और ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
  8. गाड़ी संख्या-02569, दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेन, 26 सितंबर को छपरा, औड़िहार, बनारस, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते से चलाई जाएगी। इस कारण ये ट्रेन सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
  9. गाड़ी संख्या-02570, नई दिल्ली-दरभंगा ट्रेन, 26 सितंबर को कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, औंड़िहार, छपरा के रास्ते से चलाई जाएगी। इस कारण ये ट्रेन सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
  10. गाड़ी संख्या-02564, नई दिल्ली-बरौनी ट्रेन, 26 सितंबर को कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, औंड़िहार, छपरा के रास्ते से चलाई जाएगी। इस कारण ये ट्रेन सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
  11. गाड़ी संख्या-15707, कटिहार-अमृतसर ट्रेन, 25 सितंबर को छपरा, औंड़िहार, बनारस, बाराबंकी के रास्ते से चलाई जाएगी। इस कारण ये ट्रेन एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा और कर्नलगंज स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
  12. गाड़ी संख्या-19726, दरभंगा-खातीपुरा ट्रेन, 26 सितंबर को गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते से चलाई जाएगी।
  13. गाड़ी संख्या-12556, बठिंडा-गोरखपुर ट्रेन, 26 सितंबर को गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते से चलाई जाएगी। इस कारण ये ट्रेन मनकापुर, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
  14. गाड़ी संख्या-12511, गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम ट्रेन, 27 सितंबर को गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते से चलाई जाएगी। इस कारण ये ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती और मनकापुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

यात्री अपना सफर शुरू करने से पहले रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर अपनी यात्रा से जुड़ी सारी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

ये भी पढ़ें

 दूध की कीमतों में 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की मांग, दुग्ध उत्पादक यूनियनों ने कर्नाटक सरकार से किया आग्रह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा