1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दूध की कीमतों में 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की मांग, दुग्ध उत्पादक यूनियनों ने कर्नाटक सरकार से किया आग्रह

दूध की कीमतों में 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की मांग, दुग्ध उत्पादक यूनियनों ने कर्नाटक सरकार से किया आग्रह

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 23, 2026 07:35 am IST,  Updated : Sep 23, 2026 07:35 am IST

डी.के. सुरेश ने कहा कि कई राज्यों में सहकारी संगठन और प्राइवेट डेयरी लगातार दूध और दूध से बने उत्पादों की कीमतें बढ़ा रही हैं, जबकि कर्नाटक की यूनियनों ने पिछले डेढ़ साल से दूध की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

milk, milk price, milk price hike, nandini milk, nandini milk price- India TV Hindi
दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग Image Source : PIXABAY

कर्नाटक की सहकारी दुग्ध उत्पादक यूनियनों ने राज्य सरकार से नंदिनी दूध की खरीद और खुदरा कीमतों में 8 से 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का आग्रह किया है। उन्होंने इसके लिए लागत और उत्पादन खर्च में हो रही बढ़ोतरी का हवाला दिया है। दुग्ध यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विधान सौध में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की और दूध की कीमतों में 8-10 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की मांग रखी। 

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अधिकारियों को दिए आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पिछले 10 सालों में पशु चारे की कीमतों में बढ़ोतरी, एक लीटर दूध के उत्पादन की लागत, हर जिले में उत्पादित और बेचे गए दूध की मात्रा और यूनियनों द्वारा खरीदे गए दूध की मात्रा के बारे में विस्तृत आंकड़े उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के एक बयान के अनुसार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पड़ोसी राज्यों में दूध की खरीद और खुदरा कीमतों का विवरण भी मांगा है। 

चारे, दवाओं और रखरखाव की अन्य जरूरतों पर खर्च बढ़ा 

बेंगलुरु शहरी, ग्रामीण और रामनगर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक सोसायटी यूनियन लिमिटेड के चेयरमैन डी.के. सुरेश ने कहा कि पशु चारे, हरे चारे, पशुओं की दवाओं और रखरखाव की अन्य जरूरतों पर खर्च बढ़ने के कारण डेयरी फार्मिंग की लागत काफी ज्यादा बढ़ गई है। सुरेश ने कहा, ''सूखे की मौजूदा स्थिति के कारण फसल के नुकसान से किसानों की आय में भारी गिरावट आई है और चारे की कम उपलब्धता के कारण डेयरी किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।'' 

पिछले डेढ़ साल से नहीं बढ़ाई गई दूध की कीमतें

डी.के. सुरेश ने कहा कि कई राज्यों में सहकारी संगठन और प्राइवेट डेयरी लगातार दूध और दूध से बने उत्पादों की कीमतें बढ़ा रही हैं, जबकि कर्नाटक की यूनियनों ने उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पिछले डेढ़ साल से दूध की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

BMPA ने 1 सितंबर से दूध की कीमतों में की थी 9 रुपये की बढ़ोतरी

बताते चलें कि बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने मुंबई में डेयरियों और फार्म से मिलने वाले दूध की थोक कीमतों में 1 सितंबर, 2026 से 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में दूध की कीमत 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो गई। BMPA ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह बताते हुए कहा था कि पशुओं के चारे और उनके रखरखाव की बढ़ती लागत को पूरा करने के लिए ये कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें

किराया कानून की कार्यवाही के बिना भी संपत्ति खाली करा सकता है परिसमापक, NCLAT ने NCLT के आदेश को रखा बरकरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा