1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Open Gym में एक्सरसाइज करती दादी का Video जमकर हो रहा वायरल, देखकर लोगों के भी आए खूब कमेंट

Open Gym में एक्सरसाइज करती दादी का Video जमकर हो रहा वायरल, देखकर लोगों के भी आए खूब कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 08, 2026 02:19 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 02:37 pm IST

एक दादी का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई सारे लोगों ने उसे अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/NAVYA._9X

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते रहते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। इसमें जुगाड़, स्टंट, डांस, लोगों की अतरंगी हरकत और इसके साथ ही अनोखे नजारों के भी वीडियो होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिख गया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक ओपन जिम का है। कई सारे बड़े पार्कों में कुछ मशीनें लगाई गई हैं जहां लोग सुबह-शाम थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करके खुद को फिट रखने की कोशिश करते हैं। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दादी मां ओपन जिम है और अपने कमर के लिए एक्सरसाइड कर रही हैं। वो बहुत ही एक्टिव होकर एक्सरसाइज करने में लगी हुई हैं और उनका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर navya._9x नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक कई सारे लोगों ने देख लिया है और कई दूसरे लोगों ने पोस्ट भी किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। दूसरे यूजर ने लिखा- औरा अलग लेवल पर है। दूसरे यूजर ने लिखा- दादी को सलाम है। तीसरे यूजर ने लिखा- दादी फिटनेस को लेकर सीरियस है। चौथे यूजर ने लिखा- ये क्या है भाई। वहींपांचवें यूजर ने लिखा- उम्र बस एक नंबर है। एक और यूजर ने लिखा- दादी अब करने तो लग गई पर अब झूला रक नहीं रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बारिश के बाद मस्ती करती बच्ची का Video हुआ वायरल, देखकर कई लोगों को याद आ जाएगा बचपन

कुछ नहीं रखा जिम में! साइकिल पर जाते चचा का Video हुआ वायरल, देखकर GYM वाले भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।