सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन तरह-तरह के कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखते ही लोगों को अपने बचपन की याद आ जाती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिन्होंने आपको अपने बचपन की याद दिलाई होगी। अकसर ऐसे वीडियो में बच्चे ही कुछ अतरंगी करते नजर आते हैं जो लोगों की यादें ताजा कर देती हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वो वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया?
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी बारिश का मौसम चल रहा है। कई जगहों पर तो बारिश के बाद बुरा हाल हो जा रहा है मगर जहां ऐसा नहीं हो रहा है, वहां लोग बारिश के मजे ले रहे हैं। अभी भी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो बारिश के बाद का है। दरअसल बारिश के कारण एक जगह पर थोड़ा सा पानी भर गया है। वहीं पर एक बच्ची जो स्कूल के ड्रेस में है, वो मजे से उस पानी में कूद रही है। बच्चों को ऐसा करने में बड़ा मजा आता है और शायद आपने भी अपने बचपन में ऐसा किया ही होगा। वीडियो में दिखता है कि वो स्कूल वैन के पास ही जमा पानी में मस्ती कर रही है और तभी एक लड़का जो शायद उसका भाई होगा, वो उसे वहां से ले जाने के लिए उसके पास आता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Chai_Angelic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'सुबह यूनिफ़ॉर्म धुला और शाम तक उस पर कुदरती परत (naturally coat) जम गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- ये बच्ची अपनी सबसे अच्छी जिंदगी जी रही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अब इसकी अच्छे से धुलाई होने वाली है घर पर। वहीं एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
समुद्र की लहरों ने शख्स को सिखाया कमाल का सबक, अब अगली बार नहीं करेगा ऐसी बेवकूफी
गिलहरी के पीछे शिकारी बनकर पड़ गया कुत्ता, अंत के नजारे ने Video को किया वायरल