1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंसानियत आज भी जिंदा है, वायरल हो रहा Video देख आप भी करेंगे तारीफ

इंसानियत आज भी जिंदा है, वायरल हो रहा Video देख आप भी करेंगे तारीफ

 Published : Jul 07, 2026 06:45 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 06:45 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए एक ऐसा वीडियो दिखा जिसे देखने के बाद लगा कि आज भी इंसानियत जिंदा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप भी तारीफ करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में तारीफ करने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GITASHLOKAS_

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां हमें सब कुछ देखने को मिलता है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक के वीडियो दिखते हैं तो वहीं लोगों के जुगाड़ भी दिखते हैं। एक तरफ जहां सड़क हादसे के वीडियो दिखते हैं तो वहीं दूसरी तरफ किसी की मदद करते शख्स के भी वीडियो दिखते हैं। एक तरफ जहां लोगों की अतरंगी हरकत के वीडियो दिखते हैं, वहीं दूसरी तरफ छोटे बच्चों की प्यारी हरकतों से भरा वीडियो भी दिखता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने यह सब देखा होगा और अभी तारीफ करने जैसा कुछ नजर आया। आइए आपको बताते हैं कि अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसे कार में जाते कुछ लोगों शख्स ने बनाया है। वीडियो में दिखता है कि तेज आंधी के बीच में एक बाइक पर जाता हुआ एक परिवार फंसा हुआ है। बाइक पर एक शख्स बैठा है और उसके पीछे एक महिला है जिसके पास छोटा बच्चा है। इसके अलावा एक और शख्स वहां पर नजर आता है। अब तेज आंधी के से ये लोग जूझ रहे हैं और तभी वीडियो बनाने वाला शख्स वहां पर अपनी कार को रोकता है। इसके बाद वो शख्स उस महिला को कार में बैठने के लिए कहता है क्योंकि उसके पास छोटा बच्चा है। इसके बाद वो उन लोगों से पूछता है कि वो कहां जा रहे हैं और उन लोगों को वहां पर छोड़ने की बात भी कहता है और उस आदमी ने जो इंसानियत दिखाई, उसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @GitaShlokas_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Humanity Peaked Here' लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने Wow लिखा तो वहीं दूसरे शख्स ने लिखा है, 'मैं उम्मीद करता हूं कि स्कैम करने वाले लोगों को नुकसान पहुंचाने और उन्हें लूटने के लिए इसे अपने तरीका न बना लें।'

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

समुद्र की लहरों ने शख्स को सिखाया कमाल का सबक, अब अगली बार नहीं करेगा ऐसी बेवकूफी

गिलहरी के पीछे शिकारी बनकर पड़ गया कुत्ता, अंत के नजारे ने Video को किया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।