आज के इस दौर में आपको कुछ लोग ही ऐसे मिलेंगे जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं होगा वरना आजकल तो बच्चे भी स्मार्ट फोन लेकर चलते हैं। अब लोगों के पास स्मार्ट फोन है तो फिर उनका सोशल मीडिया पर होना कोई बड़ी बात नहीं है। हर कोई सोशल मीडिया पर कुछ समय ही सही लेकिन बिताता हुआ मिल ही जाएगा। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी कई तरह के वीडियो देखते ही होंगे और रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ट्रक में सरिया लोड किया हुआ है और वो ट्रक सड़क से जा रही है। एक तरफ सरिया का लोड थोड़ा ज्यादा नजर आ रहा है और पीछे गाड़ी में जाते लोगों ने उसका वीडियो बनाया। वीडियो को बनाते हुए वो बोलते हैं, 'हम इस गाड़ी वाले के पीछे चल रहे हैं, हमें हो गए हैं 2 घंटे और हम कोई वीडियो बनाने के लिए इसके पीछे नहीं चल रहे हैं भाई। हम ये सोच रहे हैं कि कब ये गाड़ी पलटेगी और कब इसे गाड़ी से बाहर निकालेंगे क्योंकि ये जिस हिसाब से चल रहा है न, तो ये पलटेगा जरूर। हम सोच रहे हैं कि यहां को है नहीं नजदीक तो इसे बाहर निकालेगा कौन तो हम इसके पीछे चल रहे हैं। हमें भी जल्दी तो हम सोच रहे हैं कि ये फटाफट पलटे तो हम इसे बाहर निकालकर अगर एंबुलेंस को बुलाना पड़े तो उसे बुलाकर हम भी निकलें।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @jasonbourne0101 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'दुनिया में आज भी अच्छे इंसानों की कमी नहीं है, अगर आप इनकी जगह होते तो क्या करते?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई इतना एडवांस कौन रहता है। दूसरे यूजर ने लिखा- अबे ये तो कुछ ज्यादा ही इंसानियत हो गई। तीसरे यूजर ने लिखा- यातायात पुलिस क्या कर रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कितने दयालु लोग हैं, इतनी फिक्र तो अपने भी नहीं करते जितनी ये कर रहे हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ताजमहल से सीधे लाल किले का हिडन रास्ता? राजा गुर्जर का ये Video आप भी देखें, हो रहा है वायरल
आराम से जा रहा था बेचारा आदमी और तभी बंदर ने कर दिया हमला, Video हो रहा है वायरल