1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस भाई को कोई Gym का रास्ता दिखाओ, ऐसे जान को खतरे में डालने से कुछ नहीं होगा

इस भाई को कोई Gym का रास्ता दिखाओ, ऐसे जान को खतरे में डालने से कुछ नहीं होगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 25, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 01:18 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा एक्सरसाइज कर रहा है मगर आप जब वीडियो देखेंगे तो अपना माथा पकड़ लेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/FITNEESKIT

आज के समय में सोशल मीडिया पर जितनी जनता है, उसमें से आधी जनता के सिर पर रील बनाने का बुखार चढ़ा हुआ है और उन्हीं रील्स से लाइक्स और व्यू पाने का शौक भी बढ़ गया है। वैसे तो इस काम में कुछ भी गलत नहीं है मगर कई बार लोग इसी चक्कर में बेवकूफी भरी हरकतें करने लगते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर हर कुछ दिनों में ऐसे कई सारे वीडियो आपकी फीड पर आते भी होंगे क्योंकि ऐसे वीडियो खूब वायरल जो होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आज के समय में फिटनेस को लेकर लोग काफी जागरूक हो गए हैं और खुद को फिट करने में लगे हुए हैं मगर इसके कुछ जगह बनी हुई हैं। थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज करने वाले लोग पार्क में जाते हैं या फिर घर पर ही कर लेते हैं। वहीं कई सारे लोग जिम में जाकर लोहा उठाते हैं और बॉडी बनाते हैं। मगर क्या आपने कभी किसी को रेलवे की पटरी पर जाकर एक्सरसाइज करते हुए देखा है? जाहिर सी बात है कि ऐसा नहीं देखा होगा क्योंकि बॉडी बनाने वाले जिम ही जाते हैं मगर जिनके सिर पर रील का बुखार चढ़ा हो, वो पटरियों पर भी जाते हैं। ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का पटरियों के बीच में लटकर वो एक्सरसाइज कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर fitneeskit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'मौत का खेल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख भी लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये सही नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं विश्वास, वो भी खुद पर। खैर लोग तो अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करेंगे ही मगर ऐसा करना गलत है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंडिया में सबसे बेकार डिग्री क्या है? जानें लोगों ने इस सवाल पर क्या जवाब दिया

धर्मेंद्र के निधन के बाद महिला नहीं रोक पाई अपने आंसू, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।