सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ ऐसा दिखेगा जो आपने खुद कभी नहीं देखा होता है या फिर कुछ ऐसा दिखता है जो आपका ध्यान तुरंत ही खींच लेता है। ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं क्योंकि जो वीडियो आपका ध्यान खींचता है, वो आपके जैसे ही कई सारे दूसरे लोगों का भी ध्यान खींचता है और वायरल होने वाले वीडियो में जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, डांस समेत कई चीजें दिखती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है कि इतना वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक चचा साइकिल पर जाते हुए नजर आते हैं मगर वीडियो के वायरल होने का कारण चचा नहीं बल्कि उनकी बॉडी है। चचा की गजब की बॉडी बनी हुई है और बिना फ्लेक्स किए ही उनके बाइसेप्स चमक रहे हैं। कुछ देर बाद वो अपने बाइसेप्स को फ्लेक्स भी करते हैं। अब वीडियो इस एंगल से वायरल हो रहा है कि जिम जाने में कोई भी फायदा नहीं है, मजदूरी करो। अब चचा ने जिम में ऐसी बॉडी बनाई है या फिर वो कहीं मजदूरी करते हैं जहां काम करने के बाद उनकी बॉडी बन गई है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो अभी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @vivekguptaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'कुछ नहीं रखा जिम में, मजदूरी कर दोस्तों।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वायरल होने वाले ये चचा कौन हैं और वीडियो कब का है, यह तो नहीं पता चल पाया मगर वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब समझे मैं क्यों बोलता हूं मजदूरी। दूसरे यूजर ने लिखा- खाने के लिए पैसे नहीं हो तो आदमी लीन होने लगता है। एक और यूजर ने लिखा- कॉरपोरेट मजदूरी से फुरसत मिले तो।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बारिश के बाद मस्ती करती बच्ची का Video हुआ वायरल, देखकर कई लोगों को याद आ जाएगा बचपन