1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव, वोटिंग के बाद हुमायूं कबीर ने ऐसा क्या कहा? हो गए गिरफ्तार

रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव, वोटिंग के बाद हुमायूं कबीर ने ऐसा क्या कहा? हो गए गिरफ्तार

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Oct 06, 2026 08:41 am IST,  Updated : Oct 06, 2026 09:20 am IST

रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने वोटिंग के बाद पुलिस पर आरोप लगाया। कुछ देर के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया, फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

हुमायूं कबीर हुए गिरफ्तार- India TV Hindi
हुमायूं कबीर हुए गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल: आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने पुलिस पर आरोप लगाया और कहा, "आरोप तो अभी शुरू हुए हैं... पुलिस खुद कई बूथों पर वोटिंग प्रोसेस में गड़बड़ी कर रही है। भारत के गणतंत्र और संविधान के तहत, पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा और हिफ़ाज़त सुनिश्चित करना है; यही उनका कर्तव्य है। फिर भी, वही लोग वोटिंग में गड़बड़ी कर रहे हैं। वोटिंग में गड़बड़ी करने की क्या ज़रूरत है? सरकार तो पहले से ही बनी हुई है... 23 अप्रैल को हुए चुनाव शांतिपूर्ण थे; गड़बड़ी का कोई आरोप नहीं था... लेकिन पिछले 2 महीनों से पुलिस ज़्यादतियां कर रही है और हमले कर रही है। उन्होंने 64 लोगों को हिरासत में लिया है, फिर भी वे संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें पीछे हटना चाहिए..."

हुमायूं कबीर हुए गिरफ्तार

पुलिस ने हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया और उन्हें रेजीनगर थाने ले गई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हुमायूं कबीर को पुलिस ने उनके दफ्तर से हिरासत में लिया था। इस दौरान कबीर और पुलिस के बीच जमकर खींचतान भी हुई थी। हिरासत में लिए जाने के बाद हुमायूं कबीर ने कहा, देखिए, देख लीजिए, मेरे साथ क्या हो रहा है। उनके खिलाफ कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। 


रेजीनगर से बेटा लड़ रहा चुनाव
हुमायूं कबीर ने चुनाव से पहले ही आशंका जताई थी कि चुनाव के दौरान उनपर पुलिसिया कार्रवाई हो सकती है। हुमायूं कबीर ने कहा था, चुनाव प्रचार के दौरान भी उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया है। वे केवल सोशल मीडिया के जरिए ही प्रचार कर रहे थे। बता दें कि रेजीनगर सीट से पहले हुमायूं कबीर ने विधानसभा में जीत हासिल की थी, लेकिन एक अन्य सीट पर मिली जीत के बाद उन्होंने ये सीट खाली कर दी थी। इस सीट से उनका बेटा चुनाव लड़ रहा है।

पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर वोटिंग जारी
आज पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, इन दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव करवाया जा रहा है। सुबह से मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। मंगलवार को पश्चिम बंगाल की दो सीटों समेत कुल 6 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चुनाव के नतीजे नौ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:
VIDEO: घर से कुर्सी लाकर थाने के दरवाजे पर धरने पर बैठे हुमायूं कबीर, जानिए क्या है पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।