10 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने के संकेत दे रहा है। कल योगिनी एकादशी और शुक्रवार का शुभ संयोग भी बन रहा है। ग्रहों की अनुकूल स्थिति के चलते तीन राशियों पर किस्मत के सितारे मेहरबान रहने वाले हैं। खासतौर पर तीन राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए सफलता और खुशियों के नए अवसर बनने की संभावना है। इन जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कल की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन काफी शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और धैर्य का अच्छा परिणाम मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा होने के साथ अटका हुआ धन मिलने के भी संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार से घर का वातावरण उत्साहपूर्ण हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर रहने के योग हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए कल का दिन राहत और सफलता लेकर आ सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी निजी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक तनाव कम होगा। कार्य स्थल पर आपके काम की सराहना होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी और लोगों के बीच सम्मान बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 10 जुलाई नई संभावनाओं वाला दिन साबित हो सकता है। पहले से बनाई गई योजनाओं को गति मिलेगी और कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। खासकर इलेक्ट्रॉनिक और डेयरी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहने की संभावना है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: मोती पहनने से पहले जान लें ये नियम, इन राशियों के लिए बन सकता है नुकसान की वजह