1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20I सीरीज के बीच इंग्लैंड पहुंचे रोहित शर्मा, ODI सीरीज की तैयारी में जुटे

T20I सीरीज के बीच इंग्लैंड पहुंचे रोहित शर्मा, ODI सीरीज की तैयारी में जुटे

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 09, 2026 05:50 pm IST,  Updated : Jul 09, 2026 05:50 pm IST

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया फिलहाल T20I सीरीज खेलने में व्यस्त है। 5 मैचों की T20I सीरीज के 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम 14 जुलाई से ODI सीरीज खेलेगी।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज से पहले अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम इंडिया T20I सीरीज में इन दिनों खराब दौर से गुजर रही है और अब सीरीज में सिर्फ 2 मुकाबले बचे हैं। इसके बाद 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए रोहित शर्मा इंग्लैंड पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए तय समय से पहले लंदन पहुंचकर अभ्यास शुरू कर दिया है।

टेस्ट और T20I क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब रोहित शर्मा केवल ODI क्रिकेट खेलते हैं। ऐसे में इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्होंने पहले ही पहुंचकर अभ्यास करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर ODI सीरीज खेलते नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने एक अर्धशतक की बदौलत 143 रन बनाए थे। 

इंग्लैंड में रोहित का रिकॉर्ड शानदार

इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा का ODI रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने यहां 27 पारियों में 64.90 की शानदार औसत से 1428 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। सबसे खास बात यह है कि उनके 7 शतकों में से 5 शतक उन्होंने 2019 ODI वर्ल्ड कप के दौरान लगाए थे। किसी एक वर्ल्ड कप संस्करण में पांच शतक लगाने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। रोहित को हाल ही में भारत सरकार ने देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री से सम्मानित किया था। रोहित अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में 20000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके नाम 50 इंटरनेशनल शतक और 112 अर्धशतक दर्ज हैं। 

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज का 14 जुलाई से बर्मिंघम में आगाज होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ में 16 जुलाई को खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी ODI मैच 19 जुलाई लॉर्ड्स में आयोजित होगा। इन तीनों ही मैचों में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी। इस सीरीज के साथ ही भारत के इंग्लैंड दौरे का समापन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:

आज कितने बजे शुरू होगा IND vs ENG मुकाबला, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मैच

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड सीरीज के लिए शुरू की तैयारी, नेट्स में जमकर बहा रहे हैं पसीना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल