1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड सीरीज के लिए शुरू की तैयारी, नेट्स में जमकर बहा रहे हैं पसीना

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड सीरीज के लिए शुरू की तैयारी, नेट्स में जमकर बहा रहे हैं पसीना

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 07, 2026 10:55 am IST,  Updated : Jul 07, 2026 10:55 am IST

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इस सीरीज के लिए उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AFP

भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच इस वक्त पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद दोनों ही टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। इस सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इस वनडे सीरीज के लिए कई दिन पहले स्क्वॉड का ऐलान कर दिया था। रोहित और विराट इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे सीरीज के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

रोहित का प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रोहित शर्मा हाल ही में नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने वहां जमकर प्रैक्टिस की और कुछ बड़े शॉट्स भी लगाए। इंग्लैंड के दौरे से पहले रोहित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वे स्ट्रेट ड्राइव और कवर ड्राइव जैसे बेहतरीन शॉट्स खेलते दिख रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि रोहित इंग्लैंड के खिलाफ मैचों में बड़ी और अच्छी पारी खेलेंगे। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन उन्होंने तीसरे मैच में अर्धशतक जरूर लगाया था।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज में कैसा रहा था रोहित का प्रदर्शन

रोहित शर्मा के लिए साल 2026 अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में वे इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पुरानी तूफानी फॉर्म में वापस आकर एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। रोहित अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं और 2027 के वर्ल्ड कप से पहले टीम में उनके जगह को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में 34 के औसत से कुल 204 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीसरे मैच में 79 रनों की एक अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में 16 रन और दूसरे मैच में 48 रन बनाए थे। अब सभी फैंस को उम्मीद है कि इंग्लैंड के इस दौरे पर रोहित के बल्ले से एक बड़ी और शानदार पारी देखने को मिलेगी।

आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे रोहित शर्मा

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि इस टूर्नामेंट के बीच में वह चोटिल हो गए थे, जिस वजह से उन्हें कुछ मुकाबलों से बाहर रहना पड़ा था। आईपीएल 2026 में रोहित 6 मैच खेले और इस दौरान वह 35.37 की औसत और 157.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 283 रन बनाने में कामयाब रहे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। अब इस इंग्लैंड सीरीज में रोहित का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड दौरे के बीच टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, नितीश कुमार रेड्डी सीरीज से बाहर, शिवम दुबे को मिला मौका

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान, मंगलवार को होगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल