INDIA VS ENGLAND
-
इंग्लैंड से हारकर टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान, टॉप की कुर्सी खतरे में पड़ी
टीम इंडिया इंग्लैंड से वनडे सीरीज 1-2 से हार गई है। इसका असर आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी दिख रहा है। हालांकि टीम अभी पहले नंबर की कुर्सी पर बरकरार है।
क्रिकेट | Jul 20, 2026 02:35 pm IST -
लॉर्ड्स वनडे में 5 छक्के लगाकर रोहित ने रचा इतिहास, चकनाचूर किया क्रिस गेल का बहुत बड़ा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में खेले गए वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पांच छक्के लगाए। इसके साथ ही भारत के इस महान ओपनर बल्लेबाज ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
क्रिकेट | Jul 20, 2026 02:32 pm IST -
Advertisement
-
टॉस के ही वक्त तय हो गई थी टीम इंडिया की हार, रोहित और कोहली ने लगा दी जान, कप्तान गिल ने डुबोया
भारतीय टीम एक और सीरीज हार गई है। इंग्लैंड के इस दौरे में कुल मिलाकर 8 मैच खेले गए और इसमें से एक ही मैच में जीत मिली। आखिरी वनडे मैच जो खेला गया, वो तो टीम इंडिया टॉस के ही वक्त हारी हुई नजर आने लगी थी।
क्रिकेट | Jul 20, 2026 11:01 am IST -
टीम इंडिया की हार के बावजूद लॉर्ड्स में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, इंग्लैंड ने 6 साल बाद भारत के खिलाफ जीती सीरीज
लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे ODI में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट, जैकब बेथेल , जो रूट और जोस बटलर की पारियों की बदौलत 387 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 360/7 तक ही पहुंच सकी।
क्रिकेट | Jul 20, 2026 03:46 am IST -
Advertisement
-
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के तीन बड़े रिकॉर्ड हुए ध्वस्त
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे ODI में रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह लॉर्ड्स के मैदान पर ODI शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।
क्रिकेट | Jul 19, 2026 11:33 pm IST -
जो रूट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टीम इंडिया के खिलाफ जड़ा लगातार तीसरा अर्धशतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने इतिहास रच दिया। जो रूट ने भारत के खिलाफ लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए अपने ही साथी बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
क्रिकेट | Jul 19, 2026 09:23 pm IST -
Advertisement
-
टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड ने तोड़ा 51 साल पुराना रिकॉर्ड, लॉर्ड्स के मैदान पर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
इंग्लैंड की टीम ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स में वनडे इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बना दिया है। इंग्लैंड ने 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 387 रन बनाए।
क्रिकेट | Jul 19, 2026 08:09 pm IST -
लॉर्ड्स में रोहित और कोहली ने रचा इतिहास, 400 मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह दोनों भारत की पहली ऐसी जोड़ी बन गए हैं, जिसने 400 इंटरनेशनल मैच एक साथ खेले हैं।
क्रिकेट | Jul 19, 2026 04:57 pm IST -
Advertisement
-
टीम इंडिया की तीसरे ODI में 27 रन से हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती ODI सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 388 रन का टारगेट रखा। जवाब में टीम इंडिया 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना सकी।
क्रिकेट | Jul 19, 2026 11:57 pm IST -
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच की कितने बजे होगी शुरुआत? कब-कहां और कैसे देखें फ्री में लाइव मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मुकाबले होने के बाद अभी 1-1 से दोनों टीमें बराबरी पर हैं। वहीं इस सीरीज का अब तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा।
क्रिकेट | Jul 19, 2026 09:48 am IST -
Advertisement
-
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स वनडे में कैसा है पिच का मिजाज, टॉस की रहने वाली है काफी अहम भूमिका
भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी पिच को लेकर भी सभी की नजरें बनी हुई हैं।
क्रिकेट | Jul 19, 2026 08:50 am IST -
रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर कोई टेंशन नहीं, हिटमैन के रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच कोच मोर्केल ने दिया बड़ा बयान
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रोहित की खराब फॉर्म भारतीय टीम के लिए कोई बड़ी परेशानी या चिंता की बात नहीं है।
क्रिकेट | Jul 18, 2026 08:26 pm IST -
Advertisement
-
विराट कोहली का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर कैसा रहा है प्रदर्शन? नहीं लगा पाए हैं एक भी फिफ्टी
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक विराट कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
क्रिकेट | Jul 18, 2026 06:07 pm IST -
लॉर्ड्स में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जहां जीता था पहला वर्ल्ड कप, वहां 22 साल से तरस रहे जीत को
लॉर्ड्स का मैदान भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ही ऐतिहासिक और स्पेशल रहा है। इसी मैदान पर 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था।
क्रिकेट | Jul 18, 2026 03:59 pm IST -
Advertisement
-
भारत के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे से पहले इंग्लैंड ने लिया बड़ा फैसला, टॉम बैंटन और लियम डॉसन को किया रिलीज
भारत और इंग्लैंड के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के स्टेडियम में आखिरी मैच खेला जाएगा, जिसको लेकर इंग्लैंड ने उससे पहले अपने स्क्वाड से 2 प्लेयर्स को रिलीज करने का फैसला लिया है।
क्रिकेट | Jul 18, 2026 11:00 am IST -
कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, मैच का वक्त खास तौर पर नोट कीजिए
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज अब खत्म होने को है। आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। मैच का समय भी सही है, जिससे आप आराम से मैच देख सकते हैं।
क्रिकेट | Jul 17, 2026 06:02 pm IST -
Advertisement
-
लॉर्ड्स वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार ऑलराउंडर चोटिल होने के बाद मुकाबले से हुआ बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। ये मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
क्रिकेट | Jul 17, 2026 05:56 pm IST -
रोहित शर्मा का लॉर्ड्स के मैदान पर कैसा रहा है रिकॉर्ड, वनडे में अब खेले हैं सिर्फ दो मैच
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना तीसरा और आखिरी वनडे मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेलेगी। इस मैदान पर अब तक रोहित शर्मा ने सिर्फ दो ODI मैच खेले हैं और उनका रिकॉर्ड वहां अच्छा नहीं रहा है।
क्रिकेट | Jul 17, 2026 05:17 pm IST -
"स्टंप वाली बॉल फंस रही है"; ईशान की सलाह पर अक्षर ने अगली गेंद पर बिखेरी बटलर की गिल्लियां, देखें VIDEO
कार्डिफ वनडे मैच में केएल राहुल की जगह पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी को संभाल रहे ईशान किशन की सलाह गेंदबाजी के दौरान अक्षर पटेल के लिए काफी बेहतर साबित हुई जिसमें वह बटलर को अगली ही गेंद पर बोल्ड करने में कामयाब रहे।
क्रिकेट | Jul 17, 2026 10:54 am IST -
टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी से इंग्लैंड कप्तान ब्रूक भी हुए हैरान, कहा - 60 रनों के भीतर 7 विकेट गंवाना अजीब था
कार्डिफ के मैदान पर इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है। इस मैच में टीम इंडिया ने अपने आखिर के 7 विकेट 60 रनों के भीतर गंवा दिए थे, जिससे इंग्लैंड टीम के कप्तान ब्रूक भी हैरान नजर आए।
क्रिकेट | Jul 17, 2026 07:46 am IST
- « Prev
- Next »