जो रूट बनाम ऋषभ पंत, 47 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
जो रूट बनाम ऋषभ पंत, 47 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में जो रूट और ऋषभ पंत दोनों ने दमदार बल्लेबाजी की थी। आज हम आपको बताएंगे की 47-47 टेस्ट मैच के बाद उन दोनों का रिकॉर्ड कैसा है।
Published : Aug 11, 2025 01:54 pm IST, Updated : Aug 11, 2025 01:54 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो वहां भारत के 3 और इंग्लैंड के दो बल्लेबाज का नाम है। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस सीरीज में 479 और इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने 537 रन बनाए थे। इस बीच आज हम आपको बताएंगे कि 47-47 टेस्ट मैचों के बाद जो रूट और ऋषभ पंत के आंकड़े कैसे हैं।
2/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था और वह अपने करियर में 47 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वहीं अगर जो रूट की बात करें तो उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2012 में किया था और वह अब तक अपने करियर में 158 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
3/6Image Source : Getty
जो रूट 47 टेस्ट मैचों की 86 पारियों में 53.94 के औसत से 4046 रन बनाने में कामयाब रहे थे। वहीं , दूसरी तरफ ऋषभ पंत का 47 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 82 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.50 के औसत से 3427 रन बनाए हैं।
4/6Image Source : Getty
47 टेस्ट मैचों के बाद जो रूट अपने करियर में कुल 10 शतक और 22 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। वहीं टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बल्ले से 47 टेस्ट मैचों में 8 शतकीय और 18 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है।
5/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत का 47 टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 159 रनों का है, जबकि जो रूट का 47 टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 254 रनों का है। रूट ने 47 टेस्ट मैचों में कुल 7327 गेंदों का सामना किया है। ऋषभ पंत ने 47 टेस्ट मैचों में 4621 गेंदों का सामना किया था।
6/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत टेस्ट फॉर्मेट में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। जो रूट ने 47 टेस्ट मैचों में जहां 452 चौके और 14 छक्के लगाए थे। वहीं, ऋषभ पंत ने 47 टेस्ट मैचों में 369 चौके और 90 छक्के लगाए हैं।