1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'मैं इस बॉन्डिंग को जिंदगी में कभी नहीं भूल सकता'; इशांत शर्मा के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बोले मोहम्मद शमी

'मैं इस बॉन्डिंग को जिंदगी में कभी नहीं भूल सकता'; इशांत शर्मा के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बोले मोहम्मद शमी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 13, 2025 11:00 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 11:00 pm IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आप की अदालत शो में अपनी साथी गेंदबाजों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शमी आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे।

Mohammed Shami in Aap Ki Adalat- India TV Hindi
मोहम्मद शमी आप की अदालत में Image Source : INDIA TV

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने करियर में कई उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। टेस्ट फॉर्मेट में उन्होंने 200 से अधिक विकेट चटकाए हैं और वहां उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। शमी 2013 से भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस बीच शमी ने इंडिया टीवी के सबसे पॉपुलर शो आप की अदालत में एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के साथ बातचीत के दौरान अपने टीम के साथी गेंदबाजों के साथ अपने बॉन्डिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

इशांत शर्मा और बाकी गेंदबाजों के साथ दोस्ती को लेकर शमी ने क्या कहा?

आप की अदालत शो में एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने शमी से कहा कि इशांत शर्मा ने एक बार कहा था अगर आप चाहते हैं कि शमी ठीक हो जाए, तो उसे PUBG खेलने दो और मटन, नल्ली निहारी खिलाओ। तो गेंदबाज ने हंसते हुए इसका जवाब दिया और कहा कि हम एक ही डिपार्टमेंट में काम करते हैं और फिर भी इशांत ऐसा कहते हैं। हमारी बॉन्डिंग एक अलग ही स्तर की है। मैं, इशांत, भुवनेश्वर, उमेश, मोहित... हम सारे तेज गेंदबाज अलग-अलग लेवल के हैं। हम बस में पीछे बैठते थे, और अगले वाले इंसान की इतनी हिम्मत नहीं, यहां तक की कोच की भी इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो पीछे आकर हमसे बात करे। इतने शरीफ हैं हम लोग। मैं इस बॉन्डिंग को जिंदगी में कभी नहीं भूल सकता।

भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच मोहम्मद शमी ने कब खेला था?

मोहम्मद शमी की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ उस मैच में भी मोहम्मद शमी ने 2.3 ओवर में 25 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए थे। इसके बाद शमी आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आए थे। वहां उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। आईपीएल 2025 में वह 9 मैचों में सिर्फ 6 विकेट ले पाए थे।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: भारत के खिलाफ ऐसी होगी पाकिस्तान की Playing 11? कप्तान सलमान इन प्लेयर्स को दे सकते हैं जगह

IND-W vs AUS-W: कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच, कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

  1.  
  2.  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल