1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs AUS-W: कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच, कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

IND-W vs AUS-W: कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच, कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 13, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 04:09 pm IST

भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पहला वनडे मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इन तीन मैचों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

Indian Women Team- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम Image Source : PTI

IND vs AUS Live Streaming: 30 सितंबर से महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है। इस अहम टूर्नामेंट से पहले भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 14 सितंबर को मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले फैंस के मन में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह मैच कब शुरू होगा और फैंस इसको मोबाइल और टीवी पर कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे।

कितने बजे से शुरू होगा पहला वनडे मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पहला वनडे मैच रविवार, 14 सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी दोपहर 1 बजे होगा। ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। अब दोनों टीमें इस मैच में कैसा प्रदर्शन करती है ये देखना दिलचस्प होगा।

फैंस कहां देख पाएंगे पहला वनडे मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं अगर लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो क्रिकेट फैंस जियोस्टार के एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलेगी टीम इंडिया?

इस सीरीज में भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलेगी और स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया एलिसा हीली की कप्तानी में खेलने उतरेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस वनडे सीरीज के लिए सोफी मोलिनक्स के बैकअप के तौर पर चार्ली नॉट को शामिल किया है। इस सीरीज के जरिए दोनों टीमें आगामी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी करती हुई नजर आएगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतीक रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेट कीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा, उमा छेत्री (विकेट कीपर)

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: एलिसा हीली (कप्तान), निकोल फाल्टम, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, चार्ली नॉट, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, डार्सी ब्राउन, सोफी मोलिनक्स, मेगन शुट्ट, जॉर्जिया वेयरहैम

यह भी पढ़ें

38 साल के खिलाड़ी का 9 सीजन बाद इस टीम से टूटा नाता, अब पृथ्वी शॉ के साथ खेलते आएंगे नजर

सुपर जायंट्स को मिला नया कप्तान, साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को मिली कमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल