मोहम्म्द सिराज बनाम मिचेल स्टार्क, 41 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
मोहम्म्द सिराज बनाम मिचेल स्टार्क, 41 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
इंग्लैंड सीरीज में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन शानदार रहा था। आज हम आपको बताएंगे कि 41-41 टेस्ट मैच के बाद मिचेल स्टार्क और मोहम्मद सिराज के आंकड़े कैसे थे।
Published : Aug 09, 2025 01:38 pm IST, Updated : Aug 09, 2025 01:38 pm IST
1/6Image Source : Getty
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस बीच आज हम उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क से करेंगे और बताएंगे कि 41-41 टेस्ट मैचों के बाद दोनों का रिकॉर्ड कैसा था।
2/6Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया और उन्होंने इस सीरीज में 23 विकेट अपने नाम किए। सिराज ने अपने करियर में अभी तक कुल 41 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 123 विकेट हासिल किए हैं। दूसरी तरफ मिचेल स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर में कुल 100 मैच खेले, जिसमें 402 विकेट झटके।
3/6Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज अपने टेस्ट करियर में 41 मैचों के बाद 31.05 की औसत से अभी तक 123 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। दूसरी तरफ मिचेल स्टार्क ने 41 टेस्ट मैचों में 26.94 के औसत से 179 विकेट हासिल किए थे। 41 टेस्ट मैचों के बाद विकेट लेने के मामले में मोहम्मद सिराज की तुलना में मिचेल स्टार्क काफी आगे हैं।
4/6Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज ने 41 टेस्ट मैचों के बाद 5 बार पांच विकेट हॉल हासिल किया था। वहीं 41 टेस्ट मैचों के बाद मिचेल स्टार्क ने 9 बार पांच विकेट हॉल हासिल किया था। पांच विकेट हॉल लेने के मामले में भी स्टार्क, सिराज से काफी ज्यादा आगे हैं
5/6Image Source : Getty
41 टेस्ट मैचों के बाद मोहम्मद सिराज का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ 15 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है। वहीं स्टार्क की बात करें तो 41 टेस्ट मैचों के बाद उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 50 रन देकर 6 विकेट का रहा है।
6/6Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज ने 41 टेस्ट मैचों में अभी तक कुल 3820 रन लुटाए हैं। वहीं 41 टेस्ट मैचों के बाद मिचेल स्टार्क ने 4824 रन लुटाए थे। रन लुटाने के मामले में स्टार्क भारतीय तेज गेंदबाज की तुलना में आगे हैं।