जसप्रीत बुमराह बनाम ट्रेंट बोल्ट, 48 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम ट्रेंट बोल्ट, 48 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यहां उनकी तुलना न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट से की गई, जिसमें बताया गया है कि 48 टेस्ट मैच के बाद दोनों के आंकड़े कैसे थे।
Published : Aug 12, 2025 01:30 pm IST, Updated : Aug 12, 2025 01:30 pm IST
1/6Image Source : Getty
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह का गेंद के साथ बेहद प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। इस सीरीज में वह सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेल पाए, जहां उन्होंने 14 विकेट अपने नाम किए। बुमराह की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में की जाती है। आज हम उनकी तुलना न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट से करे रहे हैं, जहां हम आपको बताएंगे कि 48-48 टेस्ट मैच के बाद दोनों का रिकॉर्ड कैसा था।
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने अब तक जहां टेस्ट क्रिकेट में 48 मुकाबले खेले हैं तो वहीं ट्रेंट बोल्ट 78 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। 48-48 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड दोनों गेंदबाजों के रिकॉर्ड को देखें तो वहां बुमराह ने 48 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में 19.82 के औसत से 219 विकेट चटकाए हैं। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 48 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 29.36 के औसत से 178 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने 48 टेस्ट मैचों में एक पारी में अब तक 15 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वहीं दूसरी तरफ ट्रेंट बोल्ट की बात करें तो उन्होंने 48 टेस्ट मैचों में 5 बार एक पारी में पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था।
4/6Image Source : Getty
48 टेस्ट मैच के बाद जसप्रीत बुमराह का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो वह 27 रन देकर 6 विकेट है। ट्रेंट बोल्ट का 48 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर 6 विकेट था। बेस्ट गेंदबाजी के मामले में बोल्ट की तुलना में बुमराह के आंकड़े बेहतर हैं।
5/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट दोनों ही अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। मेडन ओवर फेंकने की बात करें तो वहां बोल्ट के आंकड़े थोड़े अच्छे हैं। बोल्ट ने 48 टेस्ट मैचों के बाद 384 मेडन ओवर्स फेंके थे तो वहीं बुमराह अब तक 366 मेडन ओवर्स फेंक चुके हैं।
6/6Image Source : Getty
48 टेस्ट मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की इकॉनमी रेट की बात करें तो वहां बुमराह ने 2.78 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं तो वहीं कीवी तेज गेंदबाज बोल्ट ने 48 टेस्ट मैचों में 2.98 की इकॉनमी रेट से रन दिए थे। इकॉनमी रेट के मामले में भी बुमराह बोल्ट से आगे हैं।