जसप्रीत बुमराह बनाम मोहम्मद शमी, 48 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम मोहम्मद शमी, 48 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। वहीं मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में खेला था।
Published : Aug 14, 2025 01:35 pm IST, Updated : Aug 14, 2025 01:35 pm IST
1/6Image Source : Getty
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उस सीरीज में वह सिर्फ तीन मैच खेल पाए, जहां उन्होंने कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जो एक वक्त टेस्ट में टीम के प्रमुख गेंदबाज हुआ करते थे, वह काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि 48 टेस्ट मैच के बाद जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के आंकड़े कैसे थे।
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 48 मुकाबले खेले हैं तो वहीं मोहम्मद शमी 64 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। 48-48 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड दोनों गेंदबाजों के रिकॉर्ड को देखें तो वहां बुमराह ने 48 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में 19.82 के औसत से 219 विकेट चटकाए हैं। वहीं शमी ने 48 टेस्ट मैचों की 92 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 27.46 के औसत से 176 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने 48 टेस्ट मैचों में एक पारी में अब तक 15 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वहीं मोहम्मद शमी की बात करें तो उन्होंने 48 टेस्ट मैचों में 5 बार एक पारी में पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था।
4/6Image Source : Getty
48 टेस्ट मैच के बाद जसप्रीत बुमराह का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो वह 27 रन देकर 6 विकेट है। 48 टेस्ट मैचों के बाद मोहम्मद शमी का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट था। शमी की तुलना में यहां बुमराह के आंकड़े ज्यादा बेहतर हैं।
5/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी दोनों ही अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। मेडन ओवर फेंकने की बात करें तो वहां बुमराह के आंकड़े थोड़े अच्छे हैं। बुमराह ने 48 टेस्ट मैचों के बाद 366 मेडन ओवर्स फेंके थे तो वहीं शमी 48 टेस्ट मैचों में 267 मेडन ओवर्स फेंक चुके हैं।
6/6Image Source : Getty
48 टेस्ट मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की इकॉनमी रेट की बात करें तो वहां बुमराह ने 2.78 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं तो वहीं शमी ने 48 टेस्ट मैचों में 3.31 की इकॉनमी रेट से रन दिए थे। इकॉनमी रेट के मामले में भी बुमराह शमी से से आगे हैं।