अभिषेक शर्मा बनाम हैरी ब्रूक, 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा बनाम हैरी ब्रूक, 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल में साल 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला तो वहीं सभी की नजरें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहता है इसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Published : Dec 31, 2025 02:13 pm IST, Updated : Dec 31, 2025 02:13 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल में बाकी प्लेयर्स के मुकाबले काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं अभिषेक के लिए साल 2026 के शुरुआती महीनों में सबसे बड़ी चुनौती के रूप में टी20 वर्ल्ड कप रहने वाला है, जिसमें उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। ऐसे में हम आपको अभिषेक शर्मा और इंग्लैंड टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कप्तानी करने वाली हैरी ब्रूक के प्रदर्शन की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 33 मुकाबले खेले हैं तो वहीं हैरी ब्रूक कुल 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको अभिषेक शर्मा और हैरी ब्रूक का 33-33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 35.96 के औसत से कुल 1115 रन बनाए हैं। हैरी ब्रूक ने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27.71 के औसत से 582 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा को वर्ल्ड क्रिकेट में आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर गिना जाता है। अभिषेक शर्मा ने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं हैरी ब्रूक के बल्ले से 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा का 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 135 रनों की पारी है। हैरी ब्रूक का 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर नाबाद 81 रनों की पारी रही थी।
5/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा और हैरी ब्रूक दोनों के ही खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में गेंदबाजों के लिए बॉलिंग करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहता है। अभिषेक के बल्ले से 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 73 छक्के और 107 चौके देखने को मिले हैं। वहीं हैरी ब्रूक ने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 28 छक्के और 43 चौके लगाए थे।
6/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा और हैरी ब्रूक का 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उस मामले में भी अभिषेक काफी आगे दिखाई देते हैं। अभिषेक का 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट 188.02 का है तो वहीं हैरी ब्रूक का 142.64 का स्ट्राइक रेट रहा था।